एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल ने गरीब के ठेले पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Kanpur News: इस मामले को लेकर एडीसीपी ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो बीते 2 नवंबर का है जो संज्ञान में आया है. एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है

Kanpur Drunk Police Constable Urinated: उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों लगातार कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिन मामलो में पुलिस की साख पर सवाल खड़े किए हैं. अब ताजा मामला भी सामने आया जिसने फिर खाकी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस कर्मियों की एक शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में नशे में धुत दो व्यक्ति में से एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़े ठेके पर पेशाब करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो के साथ ये कहा गया कि पेशाब कर रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी है और उसका एक साथी भी पुलिस कर्मी है.

वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति डायल 112 के कांस्टेबल हैं. जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है और साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है. वायरल हुआ वीडियो ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित ग्रीनपार्क चौराहे के पास का है बताया जा रहा है. जहां सोमवार देर रात पीआरवी 112 में तैनात दो कांस्टेबल शराब के नशे में बिना वर्दी के घूम रहे थे. इसी दौरान एक कांस्टेबल एक दुकानदार के बंद ठेले पर पेशाब करने लगा. ठेले पर पेशाब करता देख स्थानीय दुकानदारों ने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने कांस्टेबल की इस करतूत का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया.जिस पर कांस्टेबल के साथी ने विरोध शुरू कर दिया और गाली गलौज शुरू कर दिया. यह मामला जैसे तैसे शांत हुआ पर लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी लाखन सिंह ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो बीते 2 नवंबर का है जो संज्ञान में आया है. इस वीडियो में देखा कि दो व्यक्तियों के साथ कई अन्य लोग भी थे. सभी आपस में गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा गया कि एक व्यक्ति ठेले पर पेशाब करते हुए देखा गया. एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है, इनके नाम कांस्टेबल हेमंत कुमार और लोकेश राजपूत हैं. एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी. इसकी शुरूआती जांच प्रचलित है, जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

UP News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर FIR दर्ज, ABVP के सदस्यों ने की थी शिकायत, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget