Kanpur Dehat: डीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कमियां पाने पर प्रिंसिपल और शिक्षक को लगाई फटकार
UP News: कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में बने नगरपंचायत के स्कूलों और प्राइमरी स्कूलों के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी नेहा जैन ने बीएसए संग औचक निरीक्षण किया.

Kanpur Dehat DM Action: यूपी सरकार राज्य में सर्व शिक्षक अभियान और घर-घर तक शिक्षा का प्रसार कर रही है. इसके माध्यम से सरकार सरकार हर घर तक शिक्षा पहुंचने का प्रयास कर रही है. यूपी सरकार के सर्व शिक्षा अभियान और घर-घर तक शिक्षा का प्रसार के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्कूलों को निरीक्षण कर रहे हैं. इसमें कमी को लेकर जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल और शिक्षकों को सार्वजनिक फटकार लगाई.
कमियां पाने पर लगाई फटकार
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में बने नगरपंचायत के स्कूलों और प्राइमरी स्कूलों के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी नेहा जैन ने बीएसए संग औचक निरीक्षण किया. जिलाधिकारी नेहा जैन वार्ड 11 और 12 में बने स्कूलों में जा पहुंची, जहां पर स्कूल में दर्ज बच्चों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई. इसे लेकर अधिकारी काफी नाराज भी दिखे. यहां शिक्षा के स्तर में कमी देखी गई जिसको लेकर जिलाधिकारी का टैंपर काफी हाई दिखा और गुस्से में जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल सहित शिक्षक को जमकर फटकार लगा दी.
डीएम ये दी ये जानकारी
निरीक्षण पर पहुंची जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि कायाकल्प के अंतर्गत भी निरीक्षण किया गया साथ ही तैयारियों का भी जायजा लिया गया. साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षिकाओं के पढ़ाने का तरीका सही नहीं है. जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल में इतने ज्यादा बच्चे नदारत हैं, जिन्हें स्कूल लाने की जिम्मेदारी यहां के शिक्षकों की होता है व पता करें कि आखिर बच्चे क्यों नहीं आ रहे. कानपुर देहात जिलाधिकारी नेहा जैन अक्सर जिले में निरीक्षण के लिए निकलती रहती हैं. लोगों की समस्याओं को जानने या फिर शहर में किसी भी तरह की परेशानियों की जांच के लिए जिलाधिकारी अक्सर मीटिंग भी लेती रहती हैं.
UP: भारी बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, 15 फीट का गड्ढा बना, गिर गई कार
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























