एक्सप्लोरर

कानपुर CHC का बुरा हाल, मोबाइल की रोशनी में डॉक्टर कर रहे घायलों का इलाज

Kanpur News: कानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज का इलाज करते समय अचानक बिजली चली गई, जिसके बाद डॉक्टर को मोबाइल की रोशनी में इलाज करना पड़ा. जिसका वीडियो वायरल हो गया है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलती हुई नजर आ रही है. जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में एक्सीडेंट में घायल शख्स का इलाज करते हुए नजर आया. हैरानी की बात की अस्पताल में दो बड़े जनरेटर होने के बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं किया गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक ये वीडियो उस वक्त का है जब सिकंदरा में हुए सड़क हादसे में घायल एक शख्स का इलाज किया जा रहा था. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया था. इलाज के बीच में अचानक लाइट चली गई, जिसके बाद डॉक्टर को मोबाइल की रोशनी में पीड़ित का इलाज करना पड़ा. . 

मोबाइल की रोशनी में इलाज
वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर के सहयोगी मोबाइल से डॉक्टर को रोशनी दिखा रहे हैं और अपर्याप्त रोशनी में डॉक्टर को इलाज करना पड़ रहा है. दावा है कि अस्पताल में दो जनरेटर काम कर रहे थे लेकिन, फिर भी उनका इस्तेमाल नहीं किया गया. जिसकी वजह से डॉक्टर को इस तरह इलाज करना पड़ा. 

इस बारे में जब कानपुर देहात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि अस्पताल में जनरेटर होने के बाद भी उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी, प्रसव और ओपीडी वाले कमरों में दो जनरेटर और एक इन्वर्टर सिस्टम मौजूद है. 

सीएमओ ने कहा कि मैंने वहां एक डॉक्टर से बात की. उन्होंने दावा किया कि इन्वर्टर ने कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया था और बाद में इसे ठीक कर दिया गया था. वहां सभी तरह की पावर बैक अप की सुविधा दी गई है. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि सिकंदरा में अभी बिजली की मरम्मत का काम चल रहा है. जिसकी वजह से यहां अक्सर बिजली चली जाती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget