एक्सप्लोरर

दीप ने लाखों खर्च कर चेंज कराया ब्रेस्ट, फिर भी लड़के ने शादी से किया इनकार तो जला दी कार

Kanpur News: कानपुर में कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी गई. वहीं आरोपी का कहना है कि उसे धोखा दिया गया हैं. उसने शादी के लिए लाखों रुपये खर्च करके जेंडर चेंज करवाया था.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कैफे संचालक के प्यार में पागल फैशन डिजाइनर ने लाखो रुपयों खर्च कर जेंडर चेंज कराया और फेस चेंज सर्जरी कराकर दीप से दीपा बना गया. लेकिन जब प्यार में उसे धोखा मिल गया तो दीप ने पहले इंदौर के विजय नगर थाने में कैफे संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया. इसके बाद रविवार को कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर उसमे आग लगा दी .

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके में रहने वाला युवक वैभव शुक्ला कैफे चलाता हैं. बीते रविवार की रात रोज की तरह उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी. रात में अचानक से आसपास के लोगो ने शोर मचाया तो हड़कंप मच गया क्यों कि पार्किंग में खड़ी वैभव की कार धू धू कर जल रही थी. लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी लेकिन तब तक आग में जलकर कार राख हो चुकी थी. घटना की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो फुटेज में दिखा कि मुंह में मास्क लगाए एक अज्ञात युवक ने पहले कार पर पेट्रोल डाला फिर कार में आग लगा दी.

60 लाख खर्च कर करवाया जेंडर चेंज
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक वैभव शुक्ला की कार जली उसकी साल 2021 में फैशन डिजाइनर का काम करने वाले दीप तनवानिया नाम के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. दोनो में बातचीत शुरू हुई और दोनो में प्यार हो गया. कैफे संचालक ने दीप से शादी करने का वादा भी कर दिया. प्यार में पागल दीप ने साल 2022 में 60 लाख खर्च कर ब्रेस्ट सर्जरी करवाई. उसके बाद फेस की सर्जरी के साथ अपना जेंडर चेंज करा दिया. जेंडर चेंज कराने के बाद वैभव और दीप से दीपा बने फैशन डिजाइनर के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने. लेकिन आगे समय के साथ सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा.

फर्जी आईडी बनाकर की दोस्ती
दीप उर्फ दीपा ने आरोप लगाया कि वैभव शुक्ला ने सोनू मौर्य के नाम से फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर उससे दोस्ती की थी. उसी के कहने पर ही लाखो खर्च कर अपना जेंडर चेंज कराया. लेकिन वैभव ने बाद में शादी करने से इंकार कर दिया. उसका कहना है कि वैभव ने मेरी भावनाओं से खेलकर मेरी जिंदगी तबाह कर दी. अब दोबारा लड़का बनना संभव नहीं है. इसके बाद वैभव से बदला लेने का ठान पहले दीप ने इंदौर में वैभव पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया फिर दीप अपने एक साथी के साथ कानपुर आया और वैभव की कार में आग लगा दी.

दीप और रोहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने बताया कि वैभव के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली और अगले दिन सोमवार रात फजलगंज इलाके में स्थित शताब्दी ट्रैवल्स से दीप उर्फ दीपा और उसके साथ एक अन्य युवक रोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस हिरासत में दीप उर्फ दीपा ने कहा कि वैभव ने शादी का झांसा देकर उसका जेंडर चेंज कराया जिसमें करीब 60 लाख रुपए लगे. वैभव ने उसे धोखा दिया है और अब वह फरार है उस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Aligarh Road Accident News: अलीगढ़ में आमने-सामने दो बाइक की हुई टक्कर, 2 लोगों की मौत, एक अन्य घायल
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget