एक्सप्लोरर

CSJM University Admission: अब कानपुर के सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से भी कर सकेंगे मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स, जानें डिटेल्स

Kanpur CSJM University: सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस और रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से मास्टर कोर्स का संचालन होगा. 

CSJM University Admission 2023: हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में कैरियर बनाने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर के (Kanpur) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM University) ने नई पहल की है. मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गया है. नए सत्र से मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई होगी. रीजेंसी हॉस्पिटल और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के बीच मंगलवार को करार हुआ.

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि एडमिशन के लिए पात्रता ग्रेजुएशन है. हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर करने के बाद नौकरी का दरवाजा खुल जाएगा. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र बड़े हॉस्पिटल में नौकरी कर सकेंगे. इस साल मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में दाखिले के लिए 60 सीटें रखी गई हैं. 60 सीटों पर मेरिट के आधार पर छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा.

जानिए कितनी है फीस?

क्लास का संचालन विश्वविद्यालय के कैंपस में होगा और प्रशिक्षण रीजेंसी हॉस्पिटल में मिलेगा. मास्टर कोर्स के एक साल की फीस एक लाख बारह हजार रुपये है. रीजेंसी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अतुल कपूर का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद केयर सेक्टर में कैरियर का कई विकल्प सामने आया है. कोरोना काल के समय हॉस्पिटल में स्टाफ की बहुत कमी हुई थी इसलिए अब मास्टर कोर्स के माध्यम से हॉस्पिटल में भरपूर स्टाफ रखा जा सकता है.

बायो-मैथ के छात्रों को भी एडमिशन का मौका

खास बात है कि कोर्स को हर क्षेत्र के लोग कर सकते हैं. बायो और मैथ के छात्रों को भी कोर्स करने का मौका है. अतुल कपूर ने कहा कि अब हॉस्पिटल वालों को पेशेवर लोग मिलेंगे. ट्रेनिंग के दौरान हॉस्पिटल में काम करने योग्य छात्रों को बना दिया जाएगा. हम हर क्षेत्र में छात्रों को ट्रेनिंग देंगे. हमारा लक्ष्य है सभी छात्रों को ट्रेनिंग के बाद अपने ही शहर में नौकरी भी दें ताकि पढ़ाई के बाद छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़े. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस और रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से मास्टर कोर्स का संचालन किया जाएगा. 

UP Politics: अरविंद केजरीवाल से कल अखिलेश यादव करेंगे मुलाकात, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget