एक्सप्लोरर

UP: सीएम योगी को धमकी वाला कानपुर में गिरफ्तार, जानिए किस साजिश के तहत किया ऐसा?

Kanpur Police : पुलिस का कहना है कि अमीन पर मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को कानपुर कोर्ट में पुलिस उसे पेश करेगी. पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी का मकसद सीएम को धमकाने का नहीं था. 

UP News : कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शहर के दक्षिणी इलाके के बाबू पुरवा से अमीन (Amin) नाम के युवक को इस बाबत पकड़ा है. आरोप है कि अमीन ने डायल 112 पर मैसेज कर सीएम को जान से मारने की धमकी भेजी थी. सीएम को धमकी भेजे जाने के बाद इस मामले में लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया था.

प्रेमिका के पिता को फंसाना चाहता था अमीन 
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी अमीन ने एक साजिश रची थी, जिसके तहत वह अपनी महिला मित्र के पिता को फंसाना चाहता था. इसके लिए दो दिन पहले अमीन ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया और फिर उसी मोबाइल फोन से धमकी भरा मैसेज डायल 112 भेज दिया. इसके बाद जब यूपी पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो मामला कानपुर के बाबूपुरवा का निकल कर सामने आया. इसके बाद कानपुर में जांच शुरू हुई तो पूरा मामला सामने आ गया. अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिश्ते के लिए नहीं थे तैयार
पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिक से पूछताछ की तो फोन के 2 दिन पहले गायब होने की बात निकल कर सामने आई. पुलिस इसके बाद अमीन तक पहुंची. पुलिस ने जब अमीन से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया. पुलिस की माने तो अमीन अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह उसके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. इसीलिए उसने उनके खिलाफ ये साजिश रच डाली. 

सीएम को धमकाना नहीं था मकसद
पुलिस अधिकारियों की माने तो अमीन की उम्र 18 साल के करीब है. फिलहाल इस पर मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को कानपुर कोर्ट में पुलिस युवक को पेश करेगी, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा. इस बीच पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपी का मकसद अपनी महिला मित्र के पिता को फंसाने का था, सीएम को धमकाने का नहीं. 

यह भी पढ़ें : Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के डॉक्टर बहनोई पर गिरी गाज, यूपी स्वास्थ्य विभाग ने किया सस्पेंड, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget