एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, CBI ने रिश्वत लेते जीएसटी इंस्पेक्टर को पकड़ा

UP News: कानपुर में सीबीआई की टीम ने GST इंस्पेक्टर को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक मामले का निपटारा करने के एवज में दस हजार रिश्वत की मांग की थी.

Kanpur News: भ्रष्टाचार के बढ़ते ग्राफ ने आम जनता को परेशान कर दिया है हर काम को करने या कराने के लिए अब सरकारी विभागों में मोटी-मोटी रकम की मांग की जाती है फिर चाहे पब्लिक का काम जैनुअन हो या नहीं हर काम की अब कर्मचारी से लेकर अधिकारियों ने कीमत तय कर रखी है. कानपुर में ऐसे ही एक मामले में सीबीआई ने एक जीएसटी के इंस्पेक्टर को 5 हजार की घूस लेते रंगेहांथ धर दबोचा है.

कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित जीएसटी कार्यालय में एक पीड़ित कई दिनों से विभाग के अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित चल रहा था. एक शिकायतकर्ता से फार्म के मान पर शिकायत दर्ज होने के चलते जीएसटी में इंस्पेक्टर अजय पोरवाल ने पीड़ित से मामले को खत्म करने को लेकर 10 हजार की मांग की थी जिसके बाद ये डील 5 हजार पर जा कर तय हो गई, लेकिन जब पैसे देने की बारी आई तो शिकायतकर्ता ने सीबीआई की टीम को पहले से ही इस बात की सूचना दे दी थी.

CBI की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप
पहले से ही मुस्तैद सीबीआई टीम ने जीएसटी कार्यालय में इंस्पेक्टर को रंगे हाथ 5 हजार की घूस लेते पकड़ लिया, सीबीआई की टीम ने घूसखोर इंस्पेक्टर पोरवाल के घर पर भी छापेमारी कर दी और वहां से भी कई मामलों में मिल रही शिकायत के आधार पर साक्ष्य लिए हैं और सीबीआई इस बात की भी पड़ताल में जुटी है कि घूस के मामले में अभी ये कार्यवाही कितने लोगों पर होती है.

वहीं विभाग में सीबीआई की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है और विभाग के तमाम कर्मचारी और अधिकारी भी डरे हुए है क्योंकि टेबल के नीचे की व्यवस्था की जांच और कार्यवाही और भी हो सकती है, फिलहाल जीएसटी इंस्पेक्टर पर सीबीआई के अधिकारियों ने कार्यवाही के दौरान 5 हजार की रकम जो घूस में ली गई थी उसे बरामद कर लिया है और पकड़े गए आरोपी इंस्पेक्टर के हाथों में स्याही के निशान भी आ गए है जिसे सीबीआई की टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ बतौर साक्ष्य अपने पास रखा है और मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है.

ये भी पढ़ें: Krishna Janmabhoomi Case: शाही ईदगाह मस्जिद मामले में 20 मार्च को अगली सुनवाई, 13.37 एकड़ जमीन का है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget