एक्सप्लोरर

Kanpur Crime: 'मुक्केबाजी सिखाने के बहाने छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकी', नाबालिग ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप

कानपुर में मुक्केबाजी सीख रही नाबालिग ने कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर मुक्केबाज प्रशिक्षु की पोस्ट का अधिकारियों ने संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया.

UP Crime News: भारतीय कुश्त संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh Case) पर लगे यौन उत्पीड़न का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब कानपुर (Kanpur) में मुक्केबाजी सीख रही नाबालिग ने अपने ही कोच पर छेडछाड़ का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर मुक्केबाज प्रशिक्षु की पोस्ट का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को पीड़िता के घर जाकर शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है.

'मुक्केबाजी सिखाने के बहाने शरीर को छूता है कोच'
स्वरूप पार्क स्थित द स्पोर्ट्स हब में ग्वालटोली निवासी क्लास 11 की छात्रा मुक्केबाजी सीखने के लिए करीब एक साल से आ रही थी. आरोप है कि द स्पोर्ट्स हब में कोच नाबालिग मुक्केबाज प्रशिक्षु के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता. मुक्केबाजी सिखाने के बहाने कोच नाबालिग प्रशिक्षु का शरीर गलत तरीके से छूता भी था. नाबालिग प्रशिक्षु का कहना है कि विरोध करने पर कोच ने कैरियर खत्म करने की धमकी दी. कोच की तरफ से धमकी दिए जाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ. धमकी से नाबालिग प्रशिक्षु डर गई है.

आरोप पर पुलिस को मिला कार्रवाई करने का आदेश
नाबालिग प्रशिक्षु ने स्पोर्ट्स हब प्रशासन और बॉक्सिंग एसोसिएशन नोएडा से भी मामले की शिकायत की है. प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए. उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को पीड़िता के घर से लिखित शिकायत लेकर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया. अशोक सिंह स्टाफ ऑफिसर ने जानकारी दी कि एक नाबालिग प्रशिक्षु के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत आज सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है. कोच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया गया है. प्रकरण में संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि तत्काल पीड़िता के घर जाकर प्रार्थना पत्र की बुनियाद पर जरूरी कार्रवाई करें. प्रशिक्षु की शिकायत ने ब्रजभूषण शरण सिंह प्रकरण की याद ताजा करा दी है. 

UP News: अलीगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली एसडीएम, कई दिनों से तहसील के लगा रहा था चक्कर


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget