एक्सप्लोरर

कानपुर: दोस्त की रसियन पत्नी से रेप के आरोप में फरार कर्नल गिरफ्तार

एक अधिकारी ने कहा कि महिला के साथ रेप करने के बाद कर्नल ने अपने बॉस से छुट्टी ली और गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हो गया.

कानपुर: कानपुर के छावनी इलाके में ऑफिसर्स मेस में अपने दोस्त को नशीला पेय पिलाकर सुलाने और उसकी रूसी पत्नी के साथ रेप करने के आरोप में फरार सेना के कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि, उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राज कुमार अग्रवाल ने कहा, "गिरफ्तारी से बचने के लिए अज्ञात स्थान पर भागने की कोशिश कर रहे कर्नल नीरज गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया." पुलिस ने कर्नल नीरज गहलोत को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था. कर्नल का मोबाइल लोकेशन सोमवार शाम को ऑफिसर्स मेस के आसपास दिखाया जा रहा था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा.

छावनी सर्कल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), निखिल पाठक ने कहा कि चकेरी पुलिस एसएचओ रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम को फरार अधिकारी को पकड़ने के लिए भेजा गया, लेकिन उसका कमरा बाहर से बंद पाया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानपुर में तैनात कर्नल पर रविवार को ऑफिसर्स मेस में अपने दोस्त की पत्नी के साथ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था.

कर्नल ने अपने बॉस से छुट्टी ली और गायब हो गया

पीड़िता के पति ने छावनी पुलिस स्टेशन में सेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पत्नी रूसी मूल की है और 10 साल से भारत में रह रही है. आरोपी ने कथित तौर पर अपने नागरिक दोस्त को ऑफिसर मेस में आमंत्रित किया था और उसे नशीला पेय दिया था जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद सेना के अधिकारी ने उसकी पत्नी से रेप किया. विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की.

एक अधिकारी ने कहा कि महिला के साथ रेप करने के बाद कर्नल ने अपने बॉस से छुट्टी ली और गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हो गया. रेप पीड़िता को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें-

यूपी: ओमप्रकाश राजभर से मिले असदुद्दीन ओवैसी, कहा- 'हम साथ हैं, मिलकर करेंगे काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget