एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में दवा व्यापारी से मारपीट के मामले में BJP दो गुटों में बंटी, आरोपी को लेकर दी गई ये चेतावनी

Kanpur Amoldeep Singh Assault Case: कानपुर में दवा व्यापारी से मारपीट के आरोपी बीजेपी नेता अंकित शुक्ला का कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने बचाव किया है. उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने गलती हो जाती है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर में बीजेपी (BJP) नेता के दवा व्यापारी को पीट-पीटकर अधमरा करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहां सिख (Sikh) समुदाय के लोग और व्यापारी एकजुट हो गए हैं तो दूसरी ओर बीजेपी में मामले को लेकर गुटबाजी देखने को मिल रही है. मामले में बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में बीजेपी के लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और यूपी विधानसभा (UP Assembly) अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के खास राकेश तिवारी की अगुवाई में कमिश्नर से मिले. उन्होंने बीजेपी नेता अंकित शुक्ला पर इनाम घोषित किए जाने को गलत और जल्दबाजी बताया.

बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया. साथ ही कहा कि अंकित शुक्ला को जेल भेजा गया तो दस हजार कार्यकर्ता उसके साथ जेल जाएंगे. दूसरी तरफ बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी भी मामले को लेकर सामने आ गए हैं और साफ कहा है कि जिन लोगों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया वो बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते.

सांसद सत्यदेव पचौरी ने मामले को गंभीर बताया

साथ ही पीड़ित व्यापारी अमोलदीप सिंह के साथ जिस तरह मारपीट की गई, उसे सांसद सत्यदेव पचौरी ने गंभीर विषय बताया. पचौरी ने कहा कि बीजेपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, बीजेपी सत्य के साथ है. उन्होंने कहा कि आरोपी को पार्टी से निकलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को वो पत्र भी लिखेंगे. बीजेपी सांसद ने पुलिस की कार्रवाई और इनाम घोषित किए जाने को सही बताया है.

मेयर प्रमिला पांडेय ने भी की बैठक

इस बीच गुरुवार की सुबह कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम में बने प्रमिला सभागार में पार्षदों के साथ बैठक की. हालांकि, मेयर प्रमिला पांडेय ने पहले बैठक को इस मुद्दे से अलग बताया. वहीं घटना के बारे में सवाल किए जाने पर बोलते हुए कहा कि ये बहुत दुखदाई है. घटना पर दुख व्यक्त जताते हुए उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में गलतियां हो जाती हैं. उन्होंने आरोपी बीजेपी नेता अंकित शुक्ला का पक्ष लेते हुए कहा कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, वहां ऐसा कैसे हो गया. उनका कहना था कि दोनों पक्षों से बात करके ऐसी गलती कभी भविष्य में न हो, इसको लेकर क्षमा याचना की जाएगी.

नगर निगम चुनाव के समय से बीजेपी दो गुटों में बंटी

बता दें कि बीते दिनों हुए नगर निगम के चुनाव के समय मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित होने के पहले ही शहर की बीजेपी दो धड़ों में बंट गई थी. एक तरफ जहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रमिला पांडेय की टिकट के लिए ताकत लगाए हुए थे, वहीं सांसद सत्यदेव पचौरी अपनी बेटी नीतू सिंह को टिकट दिलाने के लिए जोर लगाए हुए थे. हालांकि, सतीश महाना इसमें भारी साबित हुए थे और टिकट प्रमिला पांडेय को दिया गया था और वो चुनाव में जीत भी गई थी. तभी से दोनों धड़ों में अंदरखाने खींचतान चल रही है. अब इस मामले में एक बार फिर माहना और पचौरी गुट आमने-सामने आ गए हैं.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी पर यूपी STF के एडीजी का बड़ा खुलासा, गैंग के लिए किया था ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget