एक्सप्लोरर

कन्नौज रेप केस: आरोपी पूर्व सपा नेता का होटल जब्त, अखिलेश यादव का माना जाता था बेहद करीबी

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव पर गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई थी, उन्होंने कमाई के अवैध स्रोतों से होटल बनवाया था.

Kannuj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता नवाब सिंह का होटल पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में डुगडुगी बजवाकर होटल को सील कर दिया गया. इससे पहले इस रेप केस के सामने आने के बाद जमकर सियासी बयानबाजी हुई थी. 

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव पर गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद उनकी संपत्तियों को खंगालने का काम किया जा रहा है. होटल चंदन को उन्होंने कमाई के अवैध स्रोतों से बनवाया था जिस कारण धारा 14 (1) के तहत इस संपत्ति को जब्त किया गया है.

नवाब सिंह यादव का होटल कन्नौज के तिर्वा में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास है. भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने होटल कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उसे सील करवा दिया और डुगडुगी बजवाते हुए होटल को जब्त किए जाने का ऐलान कराया. उल्लेखनीय है कि सपा सरकार के दौरान नवाब सिंह यादव को मिनी सीएम के नाम से जाना जाता था. 

सपा विधायक का विवादित बयान, BJP सरकार को बताया हिंदू आतंकवादी संगठन, कहा- 'जो...'

भेज दिया गया था जेल
वह अखिलेश यादव के बेहद करीबी भी रहे. नवाब सिंह यादव के खिलाफ 11 अगस्त 2024 की रात 15 वर्षीय एक किशोरी ने डायल 112 पर कॉल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पुलिस ने नसरापुर गांव स्थित उनके चौधरी चंदन महाविद्यालय में एक महिला और किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. गत 12 अगस्त को उन्हें जेल भेज दिया गया. 

इस मामले की सह आरोपी पूजा तोमर को पुलिस ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था जबकि दुष्कर्म मामले में साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने वाले नवाब सिंह यादव के भाई नीलू यादव ने 3 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. पुलिस ने 28 सितंबर को तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. तीनों आरोपी फिलहाल अनौगी स्थित जिला जेल में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget