एक्सप्लोरर

कन्नौज रेलवे हादसा: अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, सरकार से कर दी बड़ी मांग

कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटर गिरने से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार से घायलों को अच्छे-से-अच्छा उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा है.

Kannauj Railway News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर शनिवार को भरभरा कर गिर गया. इसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. घायलों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कन्नौज में रेलवे निर्माण की दुर्घटना में राहत कार्य तेज़ किया जाए. सरकार घायलों को अच्छे-से-अच्छा उपचार उपलब्ध कराए और उन्हें यथोचित मुआवजा भी दिया जाए. सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना.' इस पोस्ट के लिए उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है.

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सरकार की ओर से यही निर्देश है कि वहां तत्काल राहत और बचाव कार्य हो. दुर्घटना की जांच होगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी."

'पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बना दीजिए', कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने क्यों जताई ये इच्छा?

23 मजदूर घायल
मौके पर राहत-बचाव की टीम पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया. टीम ने अब तक छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बाकी मजदूरों का रेस्क्यू जारी है. अधिकारियों के मुताबिक अभी राहत-बचाव कार्य जारी है, जल्द ही अन्य मजदूरों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा.

घटना की सूचना पर मंत्री असीम अरुण ने बताया कि अभी तक 23 लोगों को बचाया गया है. 20 को हल्की फुल्की चोटें हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन लोग गंभीर हैं. उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा जा रहा है. ऐसी संभावना है कुछ लोग मलबे अभी दबे हों. इस कारण पूरा मलबा हटाया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीम भी आ रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ को घटना की जानकारी दी गई हैं. उन्होंने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget