एक्सप्लोरर

Kannauj: अवैध नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद जच्चे-बच्चे की मौत, मौके से मालिक और स्टाफ फरार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह नर्सिंग बिना लाइसेंस चल रहा था और स्टाफ फरार हैं.

UP News: यूपी के कन्नौज जिले (Kannauj) में जगह-जगह खुले फर्जी नर्सिंग होम (Nursing Home) किस तरह से गरीबों की जान ले रहे इसकी ताजा तस्वीर इंदरगढ़ थाना के हसेरन इलाके में देखने को मिली. यहां स्वास्थय विभाग (Health Department) में बिना रजिस्टर्ड साईं नर्सिंग होम (Sai Nursing Home) पर आरोप है कि इसने गर्भवती महिला का प्रसव के लिए गलत ऑपरेशन कर दिया जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान चली गई. मामला तूल पकड़ने पर नर्सिंग होम संचालक और स्टाफ फरार हो गया. नाराज लोगो ने जच्चा-बच्चा के शव को अस्पताल गेट पर रखकर रात भर हंगामा किया.

नर्सिंग होम ने बहला-फुसला कर अपने यहां किया भर्ती

सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही का आश्वाशन देकर दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि हसेरन क्षेत्र के लाख ग्राम पंचायत के कठेला गांव निवासी अशोक कुमार अपनी गर्भवती पत्नी महेश्वरी को प्रसव के लिए हसेरन सामुदायिक स्वास्थ्य लाए थे. आरोप है कि साईं नर्सिंग होम के संचालकों ने बहला-फुसला कर महेश्वरी को अपने यहां भर्ती करवा लिया. पीड़ित का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने साईं अस्पताल में अच्छे इलाज का आश्वासन दिया था. वह उनकी बातों में आ गया और पत्नी को भर्ती करा दिया.

Shrikant Tyagi के समर्थन में नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत आज, लोगों की जुटने लगी भीड़

फर्जी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई - उप-जिलाधिकारी

अशोक ने बताया कि पत्नी के ऑपरेशन के बाद जब जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई तो नर्सिंग होम ने बाहर ले जाने की बात कही. जैसे ही वह बाहर लेकर निकले तो दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद नर्सिंग होम स्टाफ फरार है. नाराज लोगों ने शव रखकर जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने राज लोगो को मनाया. घटना स्थल पर पहुंची तिर्वा तहसील की उपजिलाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मां और शिशु दोनों की मृत्यु हो गई. इसमें नर्सिंग होम की जिम्मेदारी बताई जा रही है. इसकी पूरी जांच होगी. जांच टीम बैठ चुकी है. डीएम साहब के संज्ञान में भी ये मामला आया है. पूरा प्रशासन परिवार के साथ है. शहर में जिन-जिन अस्पतालों की हमें सूचना मिलेगी, सबकी जांच होगी, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा.

ये भी पढे़ं -

Amroha Flood: गंगा नदी में कटान से अमरोहा में पुल गिरा, कई गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget