एक्सप्लोरर

Kannauj News: कन्नौज में 'लव ट्रायंगल' का खौफनाक अंत, दोस्ती ने ली युवक की जान

Kannauj Crime News: कन्नौज से हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के साथ एक युवती को हिरासत में लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Kannauj News Today: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 'लव ट्रायंगल' का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले में एक युवक ने अपने दोस्त की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह भी उसी लड़की से मोहब्बत करता था. युवती को पाने के लिए युवक ने दोस्त के हत्या की खौफनाक साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नहर में फेंक दिया.

पूरा मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है. जगतपुर गांव के रहने वाले गगन गुप्ता उर्फ रामू (20) को रिश्तेदारी की एक युवती से दोस्ती हो गई, धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. गगन गुप्ता उर्फ रामू की गांव के ही एक युवक अंकित राजपूत से गहरी दोस्ती थी.

दोस्त की प्रेमिका से हुआ प्यार
गगन अपने दोस्त अंकित राजपूत से सारे दुख सुख शेयर करता था. रिश्तेदारी की युवती से दोस्ती की बात गगन ने दोस्त अंकित को भी बताई. इसके बाद युवती से दोनों बात करने लगे. बातचीत के बाद गगन की प्रेमिका को लेकर अंकित राजपूत की नियत बदल गई और वह भी उस पर नजर रखने लगा. 

गगन की प्रेमिका और अंकित राजपूत गुपचुप एक दूसरे से बात करने लगे. कुछ दिनों बाद जब यह बात गगन को पता चली तो उसने इसका विरोध किया. इस बारे में गगन ने अपनी प्रेमिका से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने गगन की एक न सुनी. 

दोस्त को रास्ते से हटाया
जब अंकित और उसकी प्रेमिका को यह महसूस हुआ कि गगन उनके के बीच में रोड़ा बन रहा है, तो अंकित ने एक खौफनाक साजिश रची. अंकित ने गुपचुप तरीके से गगन को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद दोनों के बीच में बातचीत किसी बात पर बहस हो गई. इससे अंकित इतना नाराज हुआ कि उसने अंकित की निर्ममता से हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया. 

गगन के लापता होने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और इस मामले पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई. पुलिस भी लगातार गगन को खोजने में जुटी थी. मंगलवार की शाम गगन का शव निचली गंगा नहर में मिला. गगन के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है. चोट के निशान देखकर पीड़ित परिजनों ने अंकित राजपूत को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. मृतक गगन की मां ने बताया कि एक लड़की का चक्कर था जिसकी वजह से उसकी हत्या उसके ही दोस्तों ने की है.

पुलिस ने क्या कहा?
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि एक युवक का शव नहर से बरामद हुआ है. पीड़ित परिजनों के जरिये दी गई तहरीर और मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अगर हत्या की कोई बात सामने आती है, तो तहरीर के आधार पर इसी एंगल से कार्रवाई की जाएगी.

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी अंकित और उसके दोस्त के साथ गगन की प्रेमिका को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में अब तक 'खामोश' रहने वाली कांग्रेस हुई एक्टिव, प्रचार को लेकर आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget