एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में अब तक 'खामोश' रहने वाली कांग्रेस हुई एक्टिव, प्रचार को लेकर आया ये अपडेट

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रदेश के इन सभी 9 सीटों पर उपचुनाव अब 13 नवंबर की बयाज 20 नवंबर को होगा.

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. मतदाताओं को रिझाने के लिए लगातार सियासी दिग्गज रैली और सभा कर वोट मांग रहे हैं. उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कांग्रेस इस चुनाव में कब उतरेगी.

जानकारी के अनुसार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उप चुनाव में संयुक्त रूप से प्रचार करेगी. लोकसभा चुनाव के तर्ज़ पर दोनों दलों के नेता एक मंच एक प्रत्याशी एक स्लोगन के साथ मैदान में उतरेंगे. छठ के बाद दोनों पार्टियों के कैम्पेन का शेड्यूल मीडिया के सामने रखा जाएगा. कांग्रेस उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ लगेगी ताकि गठबंधन के वोटर्स में कोई संदेह ना रहे.

कांग्रेस चाहती है बना रहे मोमेंटम
इसके साथ ही दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपचुनाव वाले जिलों के समजवादी जिलाध्यक्ष के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर चुनाव प्रचार पर निकलेंगे. कांग्रेस ये संदेश देना चाहती है कि जो मोमेंटम लोकसभा चुनाव में बना था वो बना रहे 2027 तक, ताकि भाजपा विरोधी वोट INDIA गठबंधन के साथ एकजुट रहे.

कांग्रेस और सपा के बीच टिकट बंटवारे को लेकर जो संशय पैदा हुआ था और जो गठबंधन के अंदर विरोधाभास दिखा था उसे खत्म करने के लिये दोनों दलों के हाईकमान ने मिलकर ये फैसला लिया है.

बता दें, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा जताई थी. हालांकि समाजवादी पार्टी से सीट बंटवारे पर बात नहीं बनने पर कांग्रेस ने उपचुनाव में न उतरने का फैसला किया है. इसको लेकर कई जगह कांग्रेस नेताओं में विरोध भी देखने को मिला. 

उपचुनाव का शेड्यूल
यूपी की सभी 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन अब वोटिंग एक हफ्ते बाद यानी 20 नवंबर को होगी और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. प्रदेश की फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. 

ये भी पढ़ें: 'ये है सीएम के दरबार की सच्चाई', नाराज बस ड्राइवर टावर पर चढ़ा तो अखिलेश ने सुनाई खरी-खरी

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget