एक्सप्लोरर

UP News: कन्नौज में प्राइवेट बस और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत

Kannauj Accident: कानपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना छिबरामऊ क्षेत्रान्तर्गत एक बस द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पहुंच घायलों को हॉस्पिटल भेजा.

Kannauj Accident News: कन्नौज में प्राइवेट बस और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हुई है, इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में दो दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई हैं. यह हादसा छिबरामऊ क्षेत्र के अकबरपुर के पास हुआ है. इस दर्दनाक हादसे को लेकर डीआईजी कानपुर रेंज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "कृपया तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर हरसंभव सहायता करें एवं वर्तमान स्थिति से अवगत करायें."

वहीं कानपुर पुलिस के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. कानपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "थाना छिबरामऊ क्षेत्रान्तर्गत एक बस द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी गयी. तत्काल पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंच सभी घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया. दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 14 घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. यातायात व्यवस्था सामान्य है. अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है."

यह घटना कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली के NH-34 सपा खेड़ा गांव के सामने की है. यहां देर रात तेज रफ्तार स्लीपर बस ने आगे जा रहे ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बस की तेज टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. ट्राली में सवार लोगो में चीख पुकार मचने लगी, लोगों की चीखपुकर सुनकर  आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. लोगों ने ट्रॉली में दबे लोंगो को बमुश्किल बाहर निकाला. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 20 के आसपास लोग घायल हो गए.

अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे घायल

इस हादसे में मृत व घायल लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम कर अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी बीच सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी सुधीर व राजू की मौत हो गई, जबकि दीपक, विनोद दफेदार, चंद्र शेखर, कमलेश, हरीश चंद्र, सर्वेश कुमार, विशुन दयाल, राम विलास, रघुवीर सिंह, सुगर सिंह, रामू , राम विलास, नरेश चंद्र समेत कई घायल हो गए. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन फानन में पुलिस व आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती करवाया. डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी 5 लोगों की हालात गंभीर है.

देरी से पहुंची एंबुलेंस तो लोगो ने काटा हंगामा 

इस हादसे की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई लेकिन एंबुलेंस समय से न पहुंची. इसको लेकर लोगों ने जमकर हंगामा काटा. नाराज लोगो ने बस में आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा कर जाम को खुलवा दिया.

Lok Sabha Election 2024: मिशन-24 के लिए सपा-रालोद और कांग्रेस का खाका तैयार, इन सीटों पर हो सकती है दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget