एक्सप्लोरर

अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाले जज हुए रिटायर्ड, 1.4 लाख मुकदमों में फैसला सुनाकर बनाया एशियाई रिकार्ड

कई महत्वपूर्ण फैसला सुनाने वाले इलहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुधीर अग्रवाल रिटायर हो गये। उन्होंने अयोध्या समेत कई अन्य मामलों में अहम फैसले सुनाये थे

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। अयोध्या विवाद समेत तमाम अहम मामलों में फैसला सुनाने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुधीर अग्रवाल गुरूवार को अपनी सेवा से रिटायर हो गए। जस्टिस सुधीर अग्रवाल एशिया के किसी भी हाईकोर्ट में सबसे ज़्यादा मुक़दमे तय करने वाले जज हैं। उनके नाम एक लाख चालीस हज़ार से ज़्यादा मुकदमों में फैसला सुनाने का एशियाई रिकार्ड भी है। गुरुवार को कार्यकाल के अंतिम दिन उन्हें हाईकोर्ट में हुए सादे समारोह में विदाई दी गई। चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर की अगुवाई में हुए फुलकोर्ट फेयरवेल में कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ख्याल रखा गया।

अयोध्या विवाद पर साल 2010 में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से आए फैसले में शामिल तीन जजों में जस्टिस सुधीर अग्रवाल भी शामिल थे। अयोध्या विवाद के अलावा उन्होंने ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य विवाद, प्राइमरी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए नेताओं और अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाने का भी फैसला दिया था। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान संपत्ति के नुकसान की भरपाई, शंकरगढ़ रियासत से पैंतालीस गांवों को आज़ाद कराने, एडेड अल्पसंख्यक स्कूलों में लिखित परीक्षा से टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया को सही ठहराने जैसे तमाम चर्चित मामलों में भी फैसला सुनाया है। सादगी के साथ रहने वाले जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने अपनी बेटी का ऑपरेशन प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में कराया था।

जस्टिस सुधीर अग्रवाल मूल रूप से यूपी के फ़िरोज़ाबाद के रहने वाले हैं। तकरीबन बीस साल पहले वह हाईकोर्ट में यूपी सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए थे। पांच अक्टूबर साल 2005 को वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। तकरीबन दो साल बाद 10 अगस्त 2007 को वह परमानेंट तौर पर जज हुए थे। गुरुवार 23 अप्रैल 2020 को सेवा पूरी कर वह रिटायर्ड हो गए। उन्होंने अपने पंद्रह साल के कार्यकाल में कुल एक लाख चालीस हज़ार साथ मुकदमों में सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget