एक्सप्लोरर

मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल, वक्फ संशोधन बिल को लेकर हुई बात

Waqf Amendment Bill: जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मुस्लिम धर्म गुरुओं वक्फ संशोधन बिल में कोई भेदभाव नहीं होने का भरोसा दिया और कहा कि वो आपत्तियों को कमेटी के सामने रखेंगे.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बनी जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल सोमवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होने मुस्लिम धर्मगुरुओं से इसे लेकर चर्चा की और वक्फ बिल पर सहमति बनाने की कोशिश की. जिसके बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने वक्फ संशोधन बिल पर अपनी राय दी और बिल पर ज्ञापन सौंपा. 

जगदंबिका पाल ने इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरू खालिद रशीद, सैफ अब्बास से मुलाकात की और बिल को लेकर बातचीत की. जगदंबिका पाल ने यहां मुस्लिम स्कॉलर और समाजसेवी से मुलाकात की है. उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं को भरोसा दिलाया कि वक्फ संशोधन बिल में कोई भेदभाव नहीं होगा. धर्मगुरुओं ने इस पर जो आपत्तियां दर्ज कराई है उसे कमेटी के सामने रखा जाएगा. 

जेपीसी अध्यक्ष ने दिया मुस्लिम धर्मगुरुओं को भरोसा
जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने भरोसा दिलाया कि वक्फ बिल को लेकर मुलाकातों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. इस सिलसिले में 30 अगस्त को एक बड़ी बैठक की जाएगी. जिसमें इन आपत्तियों को लेकर चर्चा होगी. इस मुलाकात को लेकर मुस्लिम धर्मगुरू खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि हमने जेपीसी अध्यक्ष सामने अपनी बातें रखी हैं. 

खालिद रशीद ने कहा कि हमारी ओर से जेपीसी अध्यक्ष को मेमोरेंडम भी दिया गया है. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि इस मसले का हल बातचीत के ज़रिए निकाला जाएगा. ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने सारी बातें रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कोई ऐसा फैसला नहीं होगा जो वक्फ़ के खिलाफ होगा. 

इससे पहले बीते शुक्रवार को ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने भी जगदंबिका पाल से मुलाक़ात की थी. जिसमें उन्होंने संशोधन विधेयक को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं थी. उन्होंने कहा कि अगर सरकार वाक़ई मुस्लिमों को भलाई चाहती है तो तुरंत इस संशोधन बिल को वापस ले लेना चाहिए

आपको बता दें कि जगदंबिका पाल वक्फ संशोधन बिल को लेकर बनी जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी के अध्यक्ष हैं. वो चार से सांसद हैं और उनकी पक्ष और विपक्ष दोनों ओर स्वीकार्यता है. मुस्लिमों के बीच भी उनकी छवि अच्छी है. 

UP Politics: एक ही राह पर चल पड़े मायावती और चंद्रशेखर आजाद, बन गया नया गठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget