एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा बोले- बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल परिवारवाद से ग्रस्‍त

नड्डा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के पास न नीति है, न नीयत है और न नेता हैं लेकिन बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जिसके पास नीति, नीयत और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी और योगी जैसे नेता भी हैं.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि देश में बीजेपी को छोड़ कर सभी राजनीतिक दल परिवारवाद से ग्रस्त हैं. नड्डा ने लखनऊ जिले के बूथ अध्‍यक्षों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश की राष्‍ट्रीय पार्टियां हों या क्षेत्रीय पार्टी, सभी परिवारवाद से ग्रस्त हैं और वहां बेटों को पिता द्वारा राजनीति विरासत में दी जाती है.

जेपी नड्डा ने कहा, ''पूरे देश में नजर दौड़ा कर देखिए, सभी दल परिवारवाद के घेरे में है, सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां साधारण परिवार से आने वाला व्‍यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बनकर देश की तकदीर बदल देता है. यहां सामान्‍य परिवार का बेटा रक्षा मंत्री बनता है, भारत के राष्‍ट्रपति बनते हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बनते हैं.'' उन्‍होंने कहा, ''देश में अगर 1500 राजनीतिक दल हैं तो उनमें कुछ राष्‍ट्रीय और कुछ क्षेत्रीय स्‍तर पर हैं. लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका मिला उसे राजनीति की दृष्टि से अपने को सर्वाधिक भाग्‍यशाली समझना चाहिए.''

दूसरे राजनीतिक दलों के पास न नीति है, न नीयत- नड्डा

नड्डा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के पास न नीति है, न नीयत है और न नेता हैं लेकिन बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जिसके पास नीति, नीयत और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी और योगी जैसे नेता भी हैं. उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में पीएम मोदी ने सही समय पर सही फैसला लेकर 130 करोड़ के देश के बचाया है और आज भारत कोविड से लड़ने के लिए तैयार हुआ और सबसे अच्‍छी रिकवरी रेट भारत की है. उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार ने सिर्फ राज्य के मजदूरों की ही नहीं बल्कि इस राज्‍य से गुजरने वाले अन्‍य राज्‍यों के मजदूरों की भी चिंता की. उन्‍होंने इसके लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को बधाई दी.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के प्रयास से पात्र किसानों के खाते में शत प्रतिशत धनराशि पहुंची है. नड्डा ने अपने संबोधन में राम जन्‍म भूमि मं‍दिर निर्माण की चर्चा के साथ ही तीन तलाक का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी जी ने तमाम परिवर्तन किये हैं और आप इस परिवर्तन में साझीदार बनने से न चूकिये. इससे पहले बूथ सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्‍यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों के लिए एक मानक तय किया है.

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी का देश को भरोसा, बोले- कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget