एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: जोशीमठ में दरकते भवनों को जमींदोज करने का काम शुरू, पहले चरण में तैनात की गईं SDRF की 8 टीमें

Uttarakhand के जोशीमठ में दरकते भवनों को जमींदोज करने का काम शुरू हो रहा है. इस संबंध में प्रशासन ने असुरक्षित जोन घोषित किए हैं और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर आ गईं हैं.

Joshimath Landslide: उत्तराखंड के जोशीमठ में दरकते भवनों को जमींदोज करने का काम शुरू हो रहा है. इस अभियान के तहत उन होटल, घर और भवनों को ढहाया जा रहा है, जिन्हें रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया जा चुका है. कार्रवाई की शुरूआत दो होटलों से हुई है. जोशीमठ में हालात लगातार बिगड़ते चले जा रहे हैं. भू-धंसाव के चलते तमाम घरों और होटलों में पड़ी दरारें बढ़ती जा रही हैं. प्रशासन ने असुरक्षित जोन घोषित किए हैं. ऐसे में जो घर और इमारतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उन्हें जमींदोज करने का काम शुरू हो गया है. सबसे पहले टीम ने होटल मलारी इन और माउंट व्यू को ढहाया. इस दौरान 60 मजदूरों के साथ ही दो जेसीबी, एक बड़ी क्रेन और दो टिप्पर ट्रक मौजूद थे. वहीं, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जोशीमठ में क्षेत्र के हालात को लेकर आर्मी बेस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.

SDRF की आठ टीमों को प्रथम चरण में किया गया तैनात

एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के दिशा निर्देशन में एसडीआरएफ की आठ टीमों को प्रथम चरण में जोशीमठ में तैनात किया गया है. एसडीआरएफ की यह टीमें अन्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जहां एक ओर भू धंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर दिन और रात प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए प्रभावित लोगों का मनोबल बढ़ाने का काम भी कर रही है. ये दोनों होटलें दरारों के चलते पीछे की तरफ झुक गए हैं. पिछले दिनों तकनीकी समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट दी थी. इसमें सरकार को तत्काल जर्जर निर्माणों को ढहाने की अनुशंसा की गई थी. इन जर्जर संरचनाओं के कारण जान-माल के खतरे की आशंका जताई जा रही थी.

गिराया जाएगा होटल मलारी

जोशीमठ में दरारें लगातार लोगों को डरा रही हैं. प्रशासन की ओर से अब तक 678 घरों को चिन्हित किया गया है. वहीं, जिला प्रशासन की हिदायत पर रिहायशी इलाकों के लोग घर खाली कर जा चुके हैं. बहुत सारे लोग अभी भी सामान समेट रहे हैं. ये लोग जोशीमठ छोड़कर जाने की तैयारी में हैं. इतना ही नहीं कई जगहों पर सड़क तक फट गई है. जमीन के नीचे से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है. होटल मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला. उन्होंने कहा कि मैं जनहित में अपने होटल को गिराए जाने के सरकार के फैसले के साथ हूं. लेकिन मुझे इससे पहले नोटिस मिलना चाहिए था और होटल का मूल्यांकन किया जाना चाहिए.

भवनों को गिराने के लिए किया जा रहा मेकेनिकल तकनीक का उपयोग

आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत सिन्हा के मुताबिक, उन सभी भवनों को सिलसिलेवार गिराया जा रहा है. जिनमें ज्यादा दरारें आ चुकी हैं उनको पहले ढहाया जा रहा है. सबसे पहले असुरक्षित भवन गिराए जाएंगे. भवनों को गिराने के लिए विस्फोटकों की मदद नहीं ली जा रही है. सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की देखरेख में लोनिवि की टीम मेकेनिकल तकनीक से भवनों को गिरा रही है. इसके लिए मजदूरों की मदद ली जा रही है. साथ ही सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. मिश्रा जोशीमठ में ही कैम्प कर ग्राउंड जीरो पर एसडीआरएफ की कमान संभाले हुए हैं. वस्तुस्थिति देखने के बाद स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीमों को प्रभावित क्षेत्र में दिन के साथ साथ रात्रि में भी कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है. इस वजह से रात्रि में भी एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी गश्त के माध्यम से निगरानी करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है. आकस्मिक स्थिति होने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सहायता भी प्रदान की जा रही है.

जिला प्रशासन ने जारी किया कंट्रोल रूम जोशीमठ तहसील का नंबर

वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्र पहुंच गई है. जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके. इसके साथ ही आसपास की अन्य पोस्टों पर भी एसडीआरएफ के जवानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अकस्मात स्थिति के पैदा होने पर सभी टीमें कम से कम समय में त्वरित राहत और बचाव कार्य कर सकें. किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम जोशीमठ तहसील का नंबर 8171748602 जारी किया गया है. इसके अलावा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली के दूरभाष नंबर 01372-251437,1077 (टोल फ्री) 9068187120 और 7055753124 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

UP Politics: मैनपुरी उपचुनाव के एक महीने बाद भी चाचा शिवपाल यादव के हाथ खाली, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो दिन बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, श्रद्धालुओं को सावधान रहने की सलाह
दो दिन बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, श्रद्धालुओं को सावधान रहने की सलाह
चंद्रशेखर आजाद पर भड़कीं मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!
चंद्रशेखर आजाद पर भड़कीं मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
'सत्ता के मद में अभिमानी...', प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड पर बोले सपा नेता
'सत्ता के मद में अभिमानी...', प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड पर बोले सपा नेता

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget