एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: जोशीमठ में लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन ध्वस्त, होटलों को गिराने का काम भी अंतिम चरण में

Joshimath Land Slide: जोशीमठ में 248 परिवारों के 900 सदस्य अस्थायी रूप से राहत शिविरों में रह रहे हैं जबकि 41 परिवारों के 71 सदस्य अपने रिश्तेदारों के यहां या किराये के मकानों में चले गए हैं.

Joshimath Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले के जमीन धंसने से प्रभावित जोशीमठ में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को ध्वस्त किया जा चुका है जबकि 'मलारी इन' और 'माउंट व्यू' होटलों को तोड़े जाने का कार्य भी अंतिम चरण में है. दूसरी ओर, जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में अब बढोत्तरी दर्ज नहीं की जा रही है और भूमिगत अज्ञात स्रोत से हो रहे जल रिसाव की मात्रा भी घटकर 170 लीटर प्रति मिनट हो गयी है.

181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित
चमोली जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, असुरक्षित घोषित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को ध्वस्त किया जा चुका है और अन्य दो होटलों को तोड़े जाने का कार्य भी अंतिम चरण में है. बयान के अनुसार, जोशीमठ में चल रहे सर्वेंक्षण में दरार वाले भवनों की संख्या 863 ही है, उनमें अब और बढोत्तरी नहीं हो रही है. इनमें से 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित हैं. उधर, नगर के मारवाडी क्षेत्र में जेपी कॉलोनी में अज्ञात भूमिगत स्रोत से हो रहा पानी का रिसाव घटकर 170 लीटर प्रति मिनट हो गया है. आपदा के शुरूआती दिनों में छह जनवरी को यह 540 लीटर प्रति मिनट था.

248 परिवार रह रहे हैं राहत शिविरों में
जोशीमठ में 248 परिवारों के 900 सदस्य अस्थायी रूप से राहत शिविरों में रह रहे हैं जबकि 41 परिवारों के 71 सदस्य अपने रिश्तेदारों के यहां या किराये के मकानों में चले गए हैं. राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 657 प्रभावित परिवारों को 424.27 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है.  हालांकि अब जोशीमठ से आखिरकार कोई राहत पहुंचाने वाली खबर आई है. आधिकारिक सर्वे  में पता चला है कि जोशीमठ कस्बे में 20 जनवरी के बाद से भूधंसाव के चलते कोई नई दरार नहीं आई है. चमोली जिला प्रशासन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

UP MLC Elections: यूपी विधान परिषद की पांच सीटों पर वोटिंग आज, शाम चार बजे तक डाले जाएंगे वोट, दो फरवरी को रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget