एक्सप्लोरर

Uttarakhand Breaking News: तीन जोन में बांटा जाएगा जोशीमठ शहर, इस आधार पर किया जाएगा वर्गीकरण

Joshimath News: असुरक्षित जोन में ऐसे मकान होंगे जो ज्यादा जर्जर हैं और रहने लायक नहीं हैं.सुरक्षित जोन में वो भवन होंगे जिनमे हल्की दरारें है और दरारों का आकार स्थिर है बढ़ नहीं रहा है.

जोशीमठ: जमीन धंसने के खतरे का सामना कर रहे जोशीमठ शहर को प्रशासन ने तीन जोन में बांटने का फैसला किया है. ये जोन होंगे असुरक्षित,सुरक्षित और बफर  जोन. इस बात के आदेश चमोली के जिलाधिकारी ने दिए हैं. जोन के आधार पर चिन्हीकरण के आदेश दिए गए हैं.उत्तराखंड के इस प्रमुख शहर में जमीन धंसकने से सैकड़ों घरों और सड़कों में दरारें आ गई हैं. इससे वहां के निवासियों में दहशत फैली हुई है. प्रशासन ने घरों से निकालकर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है.

किस जोन में क्या होगा

विशेषज्ञों की एक कमेटी ज़्यादा बड़ी दरारों वाले मकानों को गिराने की सिफारिश कर चुकी है. असुरक्षित जोन में ऐसे मकान होंगे जो ज्यादा जर्जर हैं और रहने लायक नहीं हैं.सुरक्षित जोन में वो भवन होंगे जिनमे हल्की दरारें है और दरारों का आकार स्थिर है बढ़ नहीं रहा है.बफर जोन में वो भवन होंगे जिनमें हल्की दरारें हैं,लेकिन दरारों के बढ़ने का खतरा है.

उत्तराखंड के जोशीमठ को भूस्खलन और धंसाव क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, इसके बाद वहां राहत और बचाव के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.अभी तक जोशीमठ के 610 घरों में अभी तक दरारें आने की सूचना मिली है.प्रशासन ने रविवार तक 68 परिवारों को किया गया सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया था. प्रशासन ने जोशीमठ के गांधीनगर, सिंहधार, मनोहर बाग और सुनील वार्ड को असुरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने कब किया जोशीमठ का दौरा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करीब 600 प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया था. इस आदेश के अगले ही दिन शनिवार को उन्होंने जमीनी हालात का आकलन करने के लिए जोशीमठ का दौरा किया था.जोशीमठ में सीएम धामी ने कहा था कि यह शहर संस्कृति,धर्म और पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है.इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

वहीं चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के मुताबिक शहर के भीतर विभिन्न स्थानों पर 229 कमरों की पहचान की गई है.इन कमरों में एक हजार 271 लोगों को ठहराया जा सकता है.उन्होंने बताया कि इनमें से 46 परिवारों को आवश्यक घरेलू सामान खरीदने के लिए पांच हजार रुपये प्रति परिवार की दर से 2.30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा राशन किट वितरित की गई है.

ये भी पढ़ें

Joshimath Sinking: जोशीमठ के 610 घरों में दरार, 68 परिवारों का रेस्क्यू, 600 प्रभावितों के लिए तत्काल तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget