एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates Noida जेजे कॉलोनियां बनीं सबसे बड़ा हॉटस्पॉट, प्रशासन की पैनी निगाह...30 मरीज अबतक कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में नोएडा भी प्रभावित रहा है। यहां जेजे कालोनियां कोरोना संक्रमण के लिहाज से खतरनाक हो चुकी हैं। प्रशासन की माने तो 1500 लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी की जा चुकी है

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा शहर की औद्योगिक इलाकों में बसी हुई जेजे कॉलोनियां में संकरी गलियां, सोशल डिस्टेंसिग ना होने के कारण यह जगह कोरोना वायरस के फैलने के लिए माकूल जगह है। सेक्टर 8 के जेजे कॉलोनी में पिछले दिनों मिले करोना पॉजिटिव मरीज के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। ये झुग्गी बस्ती कोरोना वायरस धारक मानव बम्ब में न तब्दील हो जाए इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग, डबल्यूएचओ के साथ मिल कर एक कंटेनमेंट सर्वे करवा रहा है जिससे कोविड़-19 की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन में भेजा जा सके।

शहर के सेक्टर-8 की झुग्गी सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर सामने आई है। इस बस्ती को मिलकर सेक्टर-9 और 10 की झुग्गियों में अब तक 30 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। शुक्रवार को भी इन तीन सेक्टर की झुग्गियों से कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 10 नए मरीजों की पुष्टि की गई। कई ऐसे मरीज भी हैं जिनके संक्रमण के कारणों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के पास पूरी जानकारी नहीं है। इन झुग्गियों में संक्रमण को रोकने के लिए तीन-तीन टीमें काम कर रही हैं। ये टीम यहां लोगों से बीमारी के लक्षण के बारे में पूछ रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि झुग्गियों में घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। इन स्थानों पर डॉक्टरों की टीम लगाई गई है जो वहां के लोगों में लक्षण के आधार पर बीमारियों का इलाज शुरू करेंगे। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। भविष्य में भी इसी तरह यहां जांच अभियान जारी रहेगा।

डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाले प्रत्येक परिवार के कम से कम एक-एक सदस्य के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। अन्य लोगों में लक्षण दिखने पर जांच की जाएगी। करीब 500 लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। 100 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती भी कर लिया गया। इन क्षेत्रों से न तो किसी को निकलने की अनुमति दी जाएगी और न ही प्रवेश की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget