एक्सप्लोरर

Jim Corbett National Park: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमना हुआ अब और महंगा, प्रशासन ने तीन गुना तक बढ़ाए दाम

Jim Corbett National Park Ticket Price: उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब पर्यटन काफी महंगा हो गया है. पार्क प्रशासन ने डे विजिट से लेकर नाइट स्टे तक के दाम तीन गुना तक बढ़ा दिए हैं.

Jim Corbett National Park: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद क्षेत्र में आने वाले कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर साल देश और विदेश से घूमने लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं. अब इन पर्यटकों को कॉर्बेट पार्क घूमने के लिए अपनी जेब को और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने पार्क में घूमने का शुल्क अब 3 गुना कर दिया है, यानी अब आपको कॉर्बेट पार्क घूमने के लिए अपनी जेब से 3 गुना ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

दरअसल कॉर्बेट पार्क में एक परमिट 950 रुपए का मिलता था, जिससे आप 4 घंटे का डे विजिटर कॉर्बेट पार्क के झिरना, बिजरानी, दुरागादेवी, पाखरो, ढेला, गर्जिया जॉन में डे विजिट कर सकते थे, लेकिन अब इस डे विजिट के शुल्क को 3 गुना कर दिया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि जो परमिट आप को 1 हजार का मिलता था अब वो आप को 3 हजार में मिलेगा.

पार्क प्रशासन ने बढ़ाए दाम

इस के साथ-साथ पार्क प्रशासन ने कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस के शुल्क को भी तीन गुना कर दिया है. कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, ढेला, बिजरानी और जॉन में पर्यटकों को रात्रि विश्राम की सुविधा पार्क प्रशासन देता है, अब इन गेस्ट हाउसों का शुल्क तीन गुना हो गया है.

फिलहाल कॉर्बेट पार्क के शुरू होने वाले सीजन से यह रेट लागू होंगे. डे सफारी के रेट इस आदेश के तुरंत बाद से लागू कर दिए गए हैं, तो वहीं रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए आने वाले सीजन 15 नवंबर से यह शुल्क लागू होगा. यह रेटदर 14 साल के बाद रिवाइज किए गए हैं, इससे पहले 2009 में शुल्क बढ़ाया गया था और अब 14 साल के बाद पार्क में सफारी और रात्रि विश्राम के रेट बढ़े हैं.

तीन गुना महंगा हुआ दाम

कॉर्बेट नेशनल पार्क में भ्रमण करना अब पर्यटकों के लिए तीन गुना तक महंगा होने जा रहा है. इसमें दैनिक भ्रमण में तीन गुना जबकि रात्रि विश्राम में दो गुना की बढ़ोतरी हुई है. पहले कॉर्बेट में डेविजिट सफारी के लिए पर्यटकों को 950 रुपए का शुल्क जमा करना पड़ता था. जिसे बढ़ाकर अब तीन हजार रुपये कर दिया है. 

कॉर्बेट के डायरेक्ट धीरज पांडे ने बताया कि 2009 से कॉर्बेट में बाइकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई थी. तब से भ्रमण शुल्क को बढ़ाया नहीं गया था. उन्होंने बताया कि बुधवार को शुल्क को बढ़ाने का शासनादेश कॉर्बेट प्रशासन को मिला है. जिसमें तीन गुना तक भ्रमण शुल्क व रात्रि विश्राम शुल्क को बढ़ाया गया है. शुल्क बढ़ाने के लिए वेबसाइट पर इसे अपडेट किया जा रहा है और जल्द ही नए रेट के साथ सफारी शुरू की जाएगी, जिससे आने वाले पर्यटकों को नई रेट लिस्ट मिल पाएगी.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: 'नौजवानों को हजारों साल पीछे धकेलने का काम कर रही BJP सरकार', स्वामी प्रसाद मौर्य का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget