एक्सप्लोरर

साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर किया था स्प्रे, अब पुलिस ने 'रीलबाज' युवक की निकाली हेकड़ी

UP News: यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

Jhansi News: झांसी में एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में 2 बुजुर्गों के मुंह पर स्प्रे कर दिया. युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से आया और बुजुर्गों के मना करने पर भी नहीं माना उन पर स्प्रे कर दिया. इतना ही आरोपी युवक ने इसका वीडियो बनाकर Instagram पर भी अपलोड किया. वीडियो के वायरल होने पर झांसी पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने एक्शन लिया तो आरोपी डर गया और इंस्टाग्राम से वीडियो को डिलीट कर दिया. हालांकि, पुलिस ने शाम के वक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. झांसी पुलिस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वह लड़खड़ाते हुए चलता दिखाई पड़ रहा है. आरोपी ने इस पर भी एक रील पोस्ट की जिसमें उसने लिखा कि 'मेरे बुरे कर्मों की सजा मुझे मिली है. सभी से निवेदन है कि जिस तरह का काम मैने सोशल मीडिया पर किया है. कोई भी न करें.'

पुलिस ने ऐसे लोगों के बहिष्कार की अपील की
पुलिस ने बताया कि, आरोपी विनय यादव इसी तरह के वीडियो अपलोड करता है. उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 8 हजार फॉलोअर्स है. एक वीडियो पर उसे लाखों व्यू मिलते हैं. उसके एक वीडियो को लगभग 4.5 करोड़ लोगों ने देखा था. वह इंस्टाग्राम से हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की कमाई करता है. इसलिए ऐसे वीडियो बनाता है. पुलिस का कहना है, ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं. इन्हें फॉलों नहीं, बल्कि इनका बहिष्कार करना चाहिये ताकि इस तरह की हरकतें रोकी जा सकें.

इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना नवाबाद क्षेत्र का एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक व्यक्ति बाइक से जा रहा है, दूसरा बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल चल रहा है. उसके चेहरे पर स्नो स्प्रे किया जा रहा है. इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नवाबाद पुलिस के द्वारा विनय यादव जो ग्राम खोडन का रहने वाला है. इसको गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी विनय यादव यूट्यूबर है, इस संबंध में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढे़ं: आगरा में शातिर अपराधी 'अलीशेर' की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, 22 से ज्यादा केस हैं दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget