एक्सप्लोरर

झांसी में शख्स को हर तीसरे साल डसता हैं सांप, अब तक 13 बार काटा

UP News: झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के पट्टी कुमर्रा गांव के रहने वाले बुजुर्ग सीताराम अहिरवार हर तीसरे साल एक सांप डसकर चला जाता है. अब तक उन्हें 13 बार सांप काट चुका है.

झांसी में एक बुजुर्ग को सांप ने 13 बार काटा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि हर बार वह जिंदा बच जाते हैं. गांव के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. मामला झांसी ज़िले के एक छोटे से गांव पट्टी कुमर्रा से सामने आया है. यहां रहने वाले बुजुर्ग सीताराम अहिरवार के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

बताया गया कि पिछले 39 सालों से, हर तीन साल में एक काला सांप आता है और उन्हें डसकर चला जाता है. हैरानी की बात ये है कि आज तक 13 बार डसे जाने के बावजूद सीताराम हर बार बच निकले हैं. सीताराम अहिरवार की उम्र अब 70 साल है. वो झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के पट्टी कुमर्रा गांव के रहने वाले हैं.

39 साल पहले पहली बार डसा था सांप

दरअसल, यह कहानी आज से करीब 39 साल पहले शुरू होती है, जब वो खेत में काम कर रहे थे. तभी एक काले रंग के सांप ने उन्हें डस लिया. गांववाले घबराए, उन्हें तुरंत पास के खेरापति हनुमान मंदिर ले जाया गया. वहां झाड़-फूंक हुई और कुछ ही घंटों में उनकी हालत सुधर गई. उस समय लोगों ने इसे चमत्कार समझा, लेकिन असली हैरानी तब शुरू हुई जब हर तीसरे साल वही घटना दोहराई जाने लगी.

सपने चेतावनी देता है सांप

गांव वालों का दावा है कि हर तीसरे साल, भादों का महीना शुरू होते ही सीताराम को सपने में एक सांप दिखता है. सपने में सांप उन्हें चेतावनी देता है, और फिर दो दिन के भीतर आकर डस लेता है. अब तक ये चक्र 13 बार दोहराया जा चुका है और हर बार, डसने के बाद सीताराम की जान बच जाती है. गांव में ये बात अब चर्चा का विषय बन चुकी है. कुछ लोग इसे श्राप मानते हैं, तो कुछ इसे पूर्वजन्म की कोई कथा.

ग्रामीणों का दावा- हर बार आता है वही सांप

गांव के एक बुजुर्ग रामपाल बताते हैं हमने अपनी आंखों से देखा है. हर बार वही सांप आता है, लेकिन किसी और को कुछ नहीं कहता. वो सीधा सीताराम काका को डसता है, और फिर चला जाता है. वहीं गांव की एक महिला कहती हैं पहले तो डर लगता था… लेकिन अब तो हम खुद हैरान हैं कि ये कैसे जिंदा बच जाते हैं. ये भगवान की कृपा है या कोई रहस्य कुछ समझ नहीं आता.

असमंजस में हैं डॉक्टर

वहीं स्थानीय डॉक्टर भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं, क्योंकि अब तक कोई मेडिकल रिकॉर्ड ऐसा नहीं मिला है जो इस घटना को साफ-साफ समझा सके. गांव के कुछ लोगों का मानना है कि ये घटना किसी पूर्वजन्म के कर्मों से जुड़ी हो सकती है. कुछ इसे ईश्वरीय चेतावनी मानते हैं. सीताराम खुद इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं.

Input By : पुष्पेंद्र सिंह यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget