एक्सप्लोरर

Jhansi में खुद की जान की परवाह किए बगैर बचाई 15 बच्चों की जान, नर्स के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

UP News: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु वार्ड में आग लगने की घटना ने सबको झकझोर दिया. घटना वाले दिन NICU वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात स्टाफ नर्स मेघा ने 15 बच्चों की जान बचाई.

Jhansi Medical College Fire: शुक्रवार की रात झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु वार्ड में आग लगने से अब तक 12 मासूम बच्चे अपनी जान गवा चुके हैं. इस घटना ने पूरे देश मैं लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया. घटना वाले दिन NICU वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात स्टाफ नर्स मेघा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए 15 बच्चों का सकुशल रेस्क्यू कर बचा लिया. रेस्क्यू के दौरान बच्चों को बचाने में जुटी मेघा के आधे कपड़े तक आग की चपेट में आ गए लेकिन उसे आभास नहीं हुआ. जब दूसरे स्टाफ ने शोर मचा कर कपड़े जलने की बात बताई तो मेघा ने अपने कपड़े उतार फेके. फिर भी बच्चों को बचाने के काम में जुटी रही. जिसकी तारीफ अब पूरे देश में हो रही है. लोग उनको झांसी की रानी तक कह रहे हैं.

मेघा ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि अचानक यह सब घटना हो गई ऐसा हम सब ने बिलकुल सोचा भी नहीं था. मेघा का कहना है कि हर दिन की तरह रूटीन में काम कर रहे थे. अचानक वार्ड के अंदर शार्ट सर्किट होती है जिसको बुझाने का पूरा प्रयास किया गया. जिस वजह से शार्ट सर्किट हुआ उस तार को भी हटाकर फेंका गया लेकिन जब तक आग चारों तरफ फैल गई थी. फायर एक्सटेंशन से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं बुझ पाई और लगातार आग बढ़ती रही. 

जान जोखिम में डालकर बच्चों को बचाया
पूरे वार्ड में बच्चों के लाइव सपोर्ट के लिए ऑक्सीजन रहता है जिसकी वजह से आग और जल्दी फैल गई. जब देखा कि बुझाने पर आग नहीं बुझ पा रही है. तो हम लोगों ने जल्दबाजी में और स्टाफ साथियों की मदद से बच्चों को आग  वाली जगह से बाहर शिफ्ट करना शुरू किया. हम लोग लगातार कोशिश कर रहे थे उसी दौरान मेरे पजामे में भी आग लग गई. मैं बच्चों को बचाने में इतनी बिजी थी कि मुझे अपने पजामे की आग भी नहीं दिखी. 

जब और साथियों ने बताया कि आपका पजामा जल चुका है तब जाकर में पजामा निकाला. जब तक मेरा पैर बुरी तरह झूलस चुका था. लेकिन मैंने अपने पैर की परवाह किए बगैर उन 15 बच्चों को सकुशल बाहर शिफ्ट किया. और जो बच्चे वेंटिलेटर पर भर्ती थे  उन तक आग  की लपटों के चलते पहुंच पाना मुश्किल हो रहा था. अचानक इलेक्ट्रिसिटी कट गई और पूरे वार्ड में धुआं ही धुआ नजर आ रहा था. जिस कारण हम उन बच्चों को बचा नहीं सके.

(झांसी से पुष्पेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का सूर्य प्रताप शाही ने किया समर्थन, विपक्ष पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget