एक्सप्लोरर

Jhansi: महिला सिपाही ने दूसरी जाति के दारोगा से की शादी, पंचायत ने बंद किया परिवार का हुक्का पानी

Jhansi News: यूपी के झांसी में एक महिला सिपाही ने दूसरी जाति के दारोगा से शादी कर ली, जिसके बाद गांव में उसके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है. परिवार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला सिपाही ने दूसरी जाति के दारोगा से शादी कर ली, जिसके बाद पूरे गांव में बवाल मच गया. गांववालों ने पंचायत बुलाकर महिला सिपाही के परिवार को बहिष्कार कर दिया और उनका हुक्का पानी बंद कर दिया. यहीं नहीं पंचायत ने ये भी फैसला सुनाया कि अगर कोई इस परिवार से बात करेगा तो उस पर भी 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. पीड़ित परिवार ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

पूरा मामला झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बचेरा का है. जहां रहने वाले चिरंजी लाल ने पुलिस को दी शिकायत दी है जिसमें उसने बताया कि उनकी बेटी लखनऊ में कांस्टेबल पद पर तैनात है. उसने लखनऊ में ही दारोगा पद पर तैनात पटेल समाज के युवक से 30 अप्रैल 2025 को शादी की. इस शादी से उनके परिवार को कोई परेशानी नहीं है और न ही लड़के के परिवार को कोई शिकवा या शिकायत है. दोनों परिवारों की सहमति से ये शादी हुई है लेकिन कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आई. 

महिला सिपाही के परिवार का हुक्का पानी बंद
महिला सिपाही के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही गांव का संतोष यादव इसके विरोध में आ गया. आरोप है कि संतोष ने गांव के मंदिर पर पंचायत बुलाई और इंटरकास्ट मैरिज को गलत बताते हुए चिरंजीलाल के परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया. साथ ही फरमान सुनाया कि गांव का जो भी व्यक्ति उनके परिवार से बात करेगा, उसे पांच जूते मारे जाएंगे और 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगेगा. हालांकि गांव के कुछ लोगों ने इस तरह की पंचायत होने से इनकार भी किया है. 

Abdullah Azam: स्टांप चोरी मामले में बढ़ीं अब्दुल्लाह आजम की मुश्किलें, 4.64 करोड़ रुपये की आरसी जारी 

महिला सिपाही के चाचा वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमें इस बात से कोई परेशानी नहीं है. लेकिन पंचायत में ने इसके बाद हमारे परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है. हमें अब यहां रहने में काफी परेशानी हो रही है. कोई बात नहीं करता है.  

पीड़ित ने इस संबंध में एक वीडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिया है. जिसमें बहुत सारे ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर पंचायत हो रही है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतोष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.  

इनपुट- पुष्पेन्द्र सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget