एक्सप्लोरर

Jhansi News: 'मां भी साथ रहेगी...रोजाना होटल का खाना', दुल्हन ने रखी ऐसी शर्तें 24 घंटे में ही टूट गई शादी

Jhansi Bride News: दुल्हन की शर्त के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. जहां पर दुल्हन के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बारे में जानकारी मिली. इस जानकारी के बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से रिश्ता टूट गया.

UP News: यूपी के झांसी में एक नवविवाहित जोड़े का रिश्ता शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन की शर्त के कारण टूट गया. दुल्हन ने अपने पति से शर्त रखी कि शादी के बाद वह ससुराल में अपने मां के साथ रहेगी साथ ही वह घर में खाना भी नहीं बनाएगी. दुल्हन ने रोजाना होटल का खाना खाने की शर्त रखी. इस शर्त को सुनने पर दुल्हन का ससुराल वालों से विवाद बढ़ा और बाद में शादी टूट गई.

दुल्हन की शर्त के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. जहां पर दुल्हन के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बारे में जानकारी मिली. इस जानकारी के बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से रिश्ता टूट गया. आपको बता दें की मामला यूपी के झांसी के शाहजहांपुर का है. इसी कस्बे के रहने वाले कौशल की शादी 2 अगस्त को महाराष्ट्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी. कौशल राजपूत पेशे से ड्राइवर है और उसकी उम्र 35 साल है.

कौशल ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बुजुर्ग है और इसलिए उसने अपनी मां की देखरेख के लिए अपनी शादी के लिए अपने दोस्तों से बात की थी. कुछ दिनों पहले ही उसके दोस्त ने अपने मामा से बात की बात की जोकि महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में काम करते हैं. उन्हीं मामा के बात करने पर उसी फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला ने अपनी बेटी की शादी कौशल से कराने के लिए राजी हुई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे को फोटो भेजी जिसके बाद रिश्ता पक्का हुआ था.

मंदिर में धूमधाम से हुई शादी

रिश्ता पक्का होने के बाद लड़की के परिवार वाले 1 अगस्त की शाम झांसी पहुंचे और 2 अगस्त को उनकी स्थानीय ज्योतिपुर माता मंदिर में धूमधाम से शादी हुई. शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची पर अगले ही दिन अपनी शर्तों के कारण उसकी शादी टूट गई और उसको वापस अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र लौटना पड़ा. शादी के बाद जब दुल्हन की मां बाकी स्वजनों के साथ अपने घर महाराष्ट्र के लिए रवाना होने लगी तो दुल्हन कमरे से बाहर निकली और ससुराल में रहने से मना कर दिया. उसने मां के साथ लौटने की जिद की. 

विवाद बढ़ने पर पुलिस के पास पहुंचा मामला

इस पर ससुराल वालों ने उसे काफी मनाया तो उसने शर्त रखी कि अगर वो ससुराल में रहेगी तो अपनी मां के साथ ही ससुराल में रहेगी. इसके साथ ही वह घर पर खाना नहीं बनाएगी, उसको रोज होटल का खाना चाहिए. इस शर्त को ससुराल वालों ने मानने से इनकार कर दिया जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस के पास गया. 

शादी के नाम पर युवक से दूसरी बार धोखा

झांसी के मोंठ थाने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात को समझा और बाद में लड़की के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात पता चली. लड़की की मां ने कबूल किया कि लड़की का इलाज महाराष्ट्र में चल रहा है. लड़की की मां ने पुलिस के सामने रजामंदी से रिश्ता तोड़ा और बेटी को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चली गई. कौशल के साथ शादी के नाम पर यह दूसरी बार धोखा हुआ है, 2 साल पहले भी उड़ीसा में शादी के नाम पर लड़की पक्ष ने उससे 50000 रुपये लिए और बाद में लड़की के भाग जाने का बहाना बनाया. कौशल का कहना है कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि शादी के 1 दिन बाद ही दुल्हन वापस भाग जाएगी.

Kanwar Yatra: बरेली में पुलिस ने दूसरे रूट से कांवड़ यात्रा निकालने की नहीं दी इजाजत, लोगों में गुस्सा, दुकानों को किया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget