एक्सप्लोरर

Jhansi: शादी के बाद लगी नौकरी तो मांगने लगा 20 लाख दहेज, नहीं देने पर पत्नी को छत से फेंका, मौत

Jhansi Crime News: मृतक महिला के मायके वालों का कहना है कि उसके सुसर की मौत के बाद पति की सरकारी नौकरी लग गई थी. नौकरी लगते ही ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे थे.

Jhansi News: यूपी के झांसी में रेलवे कर्मचारी (Railway Employee) की पत्नी की मौत (Death) हो गई. पत्नी के भाई ने ससुराल वालों पर छत से फेंककर हत्या (Murder) करने का आरोप लगाया है. उनका कहना कि शादी के बाद जीजा की रेलवे में जॉब लगी. इसके बाद ससुराल वाले 20 लाख रुपए और कार की डिमांड कर रहे थे और नहीं देने पर दूसरी जगह शादी करने की धमकी दे रहे थे. ससुराल वालों ने ही बहन को छत फेंका है. पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

6 साल पहले हुई थी शादी
ग्वालियर के गोले के मंदिर निवासी दिलीप सिंह यादव ने बताया कि बहन आरती यादव उर्फ अराध्या (26) की शादी 9 दिसंबर 2016 को झांसी के ग्वालटोली निवासी विवेक यादव उर्फ वीरू से हुई थी. वीरू के पिता विजय यादव रेलवे में कर्मचारी थे. तीन साल तक सब ठीक चला. बीमारी से विजय यादव की मौत हो गई. पिता की जगह वीरु को नौकरी मिल गई. फिलहाल विवेक रेलवे वर्कशॉप में काम करता है.नौकरी लगने के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और बहन का उत्पीड़न करने लगे.

2021 में महिला थाना में दी थी शिकायत
दिलीप का कहना है कि “ससुराल वाले 20 लाख कैश और कार की डिमांड कर रहे थे. नहीं देने पर विवेक की दूसरी जगह शादी करने की धमकी देते थे. उत्पीड़न से परेशान होकर 2021 में ग्वालियर के महिला थाना में शिकायत दी थी. तब समझौता हो गया था और ससुराल वाले बहन को लेकर झांसी आ गए. इसके बाद फिर उत्पीड़न करने लगे थे. बहन की सवा साल की एक बेटी शिवाग्या है.”

रातभर झूठ बोलते रहे ससुराल वाले
मां शकुंतला ने बताया कि “कल शाम करीब 7 बजे बेटी आरती को फोन लगाया तो वह उदास थी. बेटी बोल रही थी कि ससुराल वाले उल्टा-सीधा बोल रहे हैं. मुझे ले जाना. फिर रात 11:30 बजे दामाद ने फोन लगाकर बताया कि आरती छत से गिर गई. झांसी मेडिकल कॉलेज आ जाओ. रात 1:30 बजे हम लोग झांसी पहुंचे तो फोन नहीं उठाया और नंबर बंद कर लिए. रातभर हम भटकते रहे. फिर पुलिस को कॉल किया और पुलिस के साथ ससुराल पहुंचे. वहां गली में खून पड़ा था. दामाद-सास सब फरार थे.”.

झांसी के एसपी सिटी राधेश्याम राय ने मीडिया को बताया कि ग्वालियर के राम सिंह यादव ने पुलिस को एक लिखित तहरीर दी है कि उनकी बेटी आरती यादव का विवाह विवेक नाम के लड़के से 6 वर्ष पूर्व हुआ था. ये लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. इसी कारण कल रात डेढ़ बजे के आसपास उन्हें फोन आया कि उनकी बेरटी रात छत से गिर गई थी. उन्होंने आगे बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर में बताया कि उन्हें शक है कि मेरी बेटी छत से नहीं गिरी है बल्कि छत से धक्का दे दिया गया है. उनकी इस सूचना पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: 'कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती' स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget