एक्सप्लोरर

झांसी में दुल्हन की अनोखी विदाई, घर के आगे लगी दर्जनभर बुलडोजर की लाइन, हर कोई हैरान

Jhansi Viral Video: झांसी में जब दुल्हन की विदाई हो रही थी तभी घर के आगे एक के बाद एक 12 बुलडोजर आकर खड़े हो गए. ये देखकर हर कोई हैरान हो गया, कि शादी वाले घर में बुलडोजर क्यों बुलाए गए हैं.

Jhansi Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में दुल्हन की विदाई के वक्त ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दुल्हन के घर के सामने एक के बाद एक बुलडोजरों की लाइन लग गई. जिसके बाद दूल्हा अपने दुल्हन को विदा करवाने के बाद आगे-आगे कार में बैठकर निकला तो उनके पीछे कई बुलडोजरों के साथ बाराती नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे. ये वीडियो अब सोशल मीजिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. 

अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं कोई हेलीकॉप्टर से बारात लाता है तो कोई कहीं दूर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करता है लेकिन झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले एक शख्स राहुल यादव ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी. 

बुलडोजरों के साथ हुई दुल्हन की विदाई
राहुल यादव की 20 फरवरी को शादी हुई थी, जिसके बाद 21 की सुबह शुक्रवार को दुल्हन की विदाई थी. इस विदाई को ख़ास बनाने के लिए उसने दिलचस्प कदम उठाया. जब दुल्हन की विदाई हो रही थी तभी घर के आगे एक के बाद एक 12 बुलडोजर आकर खड़े हो गए. ये देखकर हर कोई हैरान हो गया, कि शादी वाले घर के आगे इतने सारे बुलडोजर क्या कर रहे हैं. जिसके बाद पता चला कि ये बुलडोजर तो दुल्हन की विदाई के लिए मँगाए गए हैं, जिन पर दूल्हे के रिश्तेदार और साथी ढोल बाजे के साथ नाच रहे थे. 

आगे-आगे कार में दूल्हा और दुल्हन और पीछे-पीछे लाइन से 12 बुलडोजरों के साथ दुल्हन की विदाई हुई. सड़क पर भी ये नजारा चर्चा का विषय बन गया, हर कोई इस अनोखी विदाई को देखकर चौंक गया. वहीं इस मामले पर राहुल के चाचा राजकुमार ने बताया कि इस समय यूपी में सबसे ज्यादा बुलडोजर की ही चर्चा होती है. हम भी इस शादी को कुछ अलग बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने बुलडोजर के काफिले में दुल्हन की विदाई का मन बनाया. इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. 

मायावती से मिलने के लिये चंद्रशेखर ने मांगा समय, बसपा ऑफिस से मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget