एक्सप्लोरर

NDA गठबंधन में आएगी जयंत चौधरी की RLD? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा

UP News: RLD का नाम लिए बिना उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जो BJP के गठबंधन का हिस्सा बनने का इच्छुक होगा राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उसे हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करनी पड़ेगी."

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ की संभावनाओं को खारिज करते हुए इसे “भ्रष्टाचारी परिवार क्लब” कहा और दावा किया कि वे कोई भी रणनीति अपना लें उत्तर प्रदेश में अस्सी की अस्सी सीट BJP ही जीतेगी.

इस सवाल पर कि अगले चुनाव के मददेनजर BJP अपने सहयोगियों की संख्या बढ़ा रही है और उत्तर प्रदेश के एक और दल राष्ट्रीय लोकदल के राजग में शामिल होने की अटकलें हैं, के जवाब में मौर्य ने कहा ''देश में और उत्तर प्रदेश में BJP अपने दम पर भी बहुमत में हैं, लेकिन जो उसके गठबंधन का हिस्सा हैं वे उसकी सरकार का भी हिस्सा हैं.''

रालोद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “जो भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन का हिस्सा बनने का इच्छुक होगा राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उसे हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करनी पड़ेगी. अगर राष्ट्रीय नेतृत्व उसे राजग का हिस्सा बनाना उचित समझेगा तो उन्हें बनायेगा.“ मौर्य ने कहा, ''BJP के गठबंधन में आने के लिए दरवाजे बंद नहीं हैं, लेकिन यह निर्णय केशव मौर्य का नहीं हो सकता, यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व का है.''

BrahMos Missile: अब लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा एलान

'यूपीए के इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं'
I.N.D.I.A गठबंधन पर मौर्य ने कहा, “यूपीए के इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है, ये कब बिखर जाएगा कह नहीं सकते. वहां एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और रोज उनके उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है…और ये जो पर्यटन करते हैं पटना, बेंगलुरू, मुंबई.. मैं ये मानता हूं इसे जनता गंभीरता से नहीं लेती.''

मौर्य से पूछा गया था कि विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' की चुनौती कितनी गंभीर होगी अगर अगले लोकसभा चुनाव में वह BJP के प्रत्याशी के खिलाफ अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर काम करते हैं तो.

BJP के वरिष्ठ नेता ने कहा, “वे सबकुछ कर लें. एक गठबंधन बना लें, एक प्रत्याशी उतार लें, एक चुनाव चिन्ह ले लें और एक ध्वज को लेकर आ जाएं, लेकिन तब भी अस्सी की अस्सी सीटें यूपी की (हम) जीतेंगे.''

BJP नेता ने याद दिलाया कि 2019 में जब समाजवादी पार्टी (सपा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और अन्य ने 'एक साथ चुनाव लड़ा था' तो उनकी पार्टी (BJP) को उत्तर प्रदेश में 51 प्रतिशत वोट मिले थे. मौर्य ने कहा, ''कांग्रेस सहित जो विपक्षी गठबंधन है उसके पास कोई मुद्दा नहीं है, वह नेता विहीन है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget