एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी के न्योते पर जयंत चौधरी ने फिर कसा तंज, चुनाव प्रचार के दौरान कह दी बड़ी बात

UP Election 2022: यूपी चुनाव में बीजेपी की ओर से मिले न्योते को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि न्योता तो हमें भी मिला है, लेकिन अमित शाह का न्योता फीका है

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से मिले न्योते को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने तंज कसा है. बुधवार को बीजेपी ने कहा था कि वो गलत घर में चले गए हैं जिसके बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर इसका जवाब दिया था. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को न्योता देना है तो वो मुझे नहीं उन किसानों को देना चाहिए जिनके घर उजड़ गए. लेकिन अब जयंत ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा और चुनाव प्रचार दौरान बड़ी बात कह दी. 

जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं. गुरुवार को जयंत मुजफ्फरनगर में गठबंधन के प्रत्याशी सौरव स्वरूप के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे जहां उन्होने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि "न्योता तो हमें भी आया था, लेकिन अमित शाह जी का न्योता फीका न्योता था. आज उन्हें जाट नेताओं की याद आ रही है, उन किसानों की याद नहीं आ रही जो कई महीने सड़कों पर बैठे रहे. आज चुनाव है तो राष्ट्रवादी पार्टी जाट जाट चिल्ला रही है और हम गठबंधन के लोग किसान किसान चिल्ला रहे हैं. 5 साल से सरकार ने किसानों के लिए कोई बेहतर काम नहीं किया है. जिन लोगों ने सड़क पर बैठकर लाठी और डंडे खाए हैं मैं उन लोगों से दगा कैसे कर सकता हूं."

जयंत चौधरी ने कहा कि "गठबंधन के साथ 36 बिरादरियों का समर्थन है, चौधरी अजीत सिंह का आशीर्वाद है. आज सभी लोग सम्मान कर रहे हैं और खासकर वो लोग जिनके सर पर पगड़ी बांधी गई है. वो लोग सब साथ में हैं और उनका समर्थन भी मिल रहा है." दरअसल बुधवार को दिल्ली में सासंद प्रवेश वर्मा के घर जाट नेताओं के साथ अमित शाह की एक बैठक हुई थी, जिसमें बीजेपी ने नाराज जाटों को मनाने की कोशिश की. जिसके बाद प्रवेश वर्मा ने कहा कि जयंत चौधरी गलत घर में चले गए हैं. समाज के लोग उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि चुनाव के बाद भी संभावनाएं खुली हैं. 

ये भी पढ़ें

UP Election: जेल में बंद अतीक अहमद और परिवार का कोई भी सदस्य नहीं लड़ेगा विधानसभा चुनाव, ये है वजह 

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'

Embed widget