एक्सप्लोरर

UP Politics: जया बच्चन और जगदीप धनखड़ की बहस पर जयंत चौधरी ने उठाए सवाल, सदन में कर दी बड़ी मांग

UP News: रालोद नेता जयंत चौधरी ने जया बच्चन के बयान और उसके बाद विपक्ष के रवैये को लेकर सवाल उठाए और निंदा प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष सुनियोजित तरीके से ऐसा व्यवहार कर रहा है.

Parliament Monsoon Season 2024: राज्यसभा में शुक्रवार को सपा सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस हो गई. जिसके बाद जमकर हंगामा देखने को मिला. विपक्षी दलों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाक आउट कर दिया. वहीं नेता सदन जेपी नड्डा विपक्ष के इस रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाए. इस पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी ने कड़ी निंदा की है. 

रालोद नेता जयंत चौधरी ने जया बच्चन के बयान और उसके बाद विपक्ष के रवैये को लेकर सवाल उठाए और निंदा प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष सुनियोजित तरीके से ऐसा व्यवहार कर रहा है. जयंत ने राज्यसभा में कहा- 'सीनियर सदस्य (जया बच्चन) ने आपको एक सहकर्मी कहा..सर जिस पदभार को आप संभाल रहे हैं उसकी एक मर्यादा है. हम सब सदन के बाहर सहयोगी हो सकते हैं और दोस्त हो सकते हैं लेकिन चेयर पर बैठे शख्स को सहयोगी कहना संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है. 

जयंत चौधरी ने की विपक्ष के रवैया की आलोचना
जयंत चौधरी ने कहा कि आप (सभापति जगदीप धनखड़) खुला संवाद करते हैं. चेयर पर बैठकर आप सदस्यों को पूरा मौका देते हैं. जो भी आपका फैसला होगा...मैं ये अपील करता हूं कि सख्ती होनी चाहिए. एक बार कोई गलती करता है तो मानी जाती है. लेकिन, बार-बार संयोजित तरीके से सदन में खलल डालना ताकि देश के आगे हम फेस न कर पाएं ये सही नहीं है. 

जयंत चौधरी के इस बयान को रालोद पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा- 'सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार हंगामे के साथ सदन न चलने देने की कोशिश तथा विपक्षी सांसद द्वारा सभापति को सहकर्मी कह कर संबोधित करने पर  संविधान और संसदीय मर्यादा को सर्वोपरि मानने वाले केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयन्त सिंह जी ने सदन में इसकी कड़ी निंदा की और विपक्ष के इस असंसदीय कृत्य पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. 

बता दें कि शुक्रवार को राज्यसभा में कार्रवाई के दौरान जब जया बच्चन के बोलने की बारी तो आई सभापति ने उनका नाम पुकारा. इस पर जया बच्चन ने कहा, "मैं कलाकार हूं, बॉडी लैंग्वेज समझती हूं और एक्सप्रेशन (भाव) समझती हूं. मुझे माफ कीजिएगा सर, लेकिन आपका जो टोन है, वो मुझे स्वीकार नहीं है. हम सहकर्मी हैं, भले ही आप चेयर पर क्यों नहीं बैठे हों." इस पर सभापति ने कहा, "ये धारणा नहीं रखें कि सिर्फ आपकी ही प्रतिष्ठा है. एक वरिष्ठ संसद सदस्य के रूप में आपके पास सभापति की प्रतिष्ठा को कम करने का लाइसेंस नहीं है." इसके बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली. 

UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने यूपी को लेकर दोहराई मायावती वाली मांग, संसद में उठाई आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget