एक्सप्लोरर

UP Politics: जया प्रदा ने कहा- 'अब आजम खान का खेल खत्म हुआ,' अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

Azam Khan News: जया प्रदा ने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं उन पर इस तरह की कार्रवाई पहले ही हो जानी चाहिए थी.

Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी नेता जयाप्रदा (Jaya Prada) वृंदावन (Vrindavan) पहुंची, जहां उन्होंने वृंदावन बालाजी मंदिर (Balaji Temple) में श्री हनुमान जी महाराज की बड़े ही भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की और आरती उतारी. इस दौरान बीजेपी नेता ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) पर जोरदार हमला बोला और कहा कि उनका खेल अब खत्म हो गया है. जो किसी पर लांछन लगाते हैं बुरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं उनके साथ ऐसा पहले ही हो जाना चाहिए था. 

बीजेपी नेता जया प्रदा जब वृंदावन पहुंची तो वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए. उनके साथ फोटो खिंचाने की लोगों में होड़ मच गई. इस दौरान जया प्रदा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यहां आकर उनके मन को बहुत शांति मिलती है. ब्रज की होली बड़ी शांति और प्रेम के साथ मनानी चाहिए क्योंकि होली प्रेम और प्यार का त्योहार है. इसके बाद उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी.

आजम खान पर बोला तीखा हमला

जया प्रदा ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि "अब आजम का खेल खत्म हो गया है, उन्हें और उनके बेटे को अब वोट तक डालने का अधिकार नहीं है. जो लोग किसी को बदनाम या उसके ऊपर लांछन लगाते हैं या उनके साथ बदसलूकी की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ ऐसा पहले ही होना चाहिए था. जया ने कहा कि महिलाओं को लेकर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना गलत है. 

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद बुल्डोजर की कार्रवाई का जिक्र करते हुए जय प्रदा ने कहा कि "जिसके साथ जैसा होना चाहिए, वैसा ही हुआ है. जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसे उसका नतीजा भुगतना होगा. जो लोग दुष्कर्म करेंगे या गुंडई करेंगे तो उन पर बुलडोजर नहीं चलेगा तो क्या उसकी आरती उतारी जाएगी.

सपा पर लगाए गंभीर आरोप

जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि जब यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी, तब गुंडाराज हुआ करता था. वो गुंडों को संरक्षण देने का काम करते थे. रात को बेटियां निकलने में डरती थी, क्योंकि मैं भी महिला हूं इसलिए आज योगी जी और मोदी जी को मैं धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा देने का काम किया है. वही महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बड़ी समस्या है. सरकार इस पर जरूर कुछ न कुछ करेगी. 

ये भी पढ़ें- Watch: CM योगी का जागा प्रेम, शिवपाल यादव से बोले- 'आपको करते हैं पसंद', सपा नेता ने कहा- 'पांच साल में नहीं समझ पाए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget