एक्सप्लोरर

Jaunpur Molestation Case: जौनपुर में दबंगों ने युवती से की छेड़खानी, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, एक की तालाश जारी

Jaunpur Molestation News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में छह लोगों की तरफ से एक लड़की को घर से उठाने के बाद रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) से दलित युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में आधा दर्जन दबंगों ने युवती को दबोचा हुआ है. वीडियो में दबंग युवती का कपड़ा खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं. युवती शोर न मचा सके इसलिए युवकों ने उसके मुंह को भी ढक दिया था. हाथ हटते ही युवती 'पापा-पापा' चिल्लाने लगी. वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जौनपुर के मछलीशहर थाना के अंतर्गत एक गांव की युवती का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो 14 अगस्त का बताया जा रहा है. वीडियो के संबंध में युवती की मां ने मछलीशहर थाने में तहरीर दी है. युवती की मां के मुताबिक गांव के कुछ दबंग युवकों ने दलित युवती को घर से घसीट कर उसके साथ छेड़खानी की. दबंग युवकों की ओर से इस बात की धमकी भी दी गई कि अगर इस संबंध में किसी को जानकारी दी गई तो वह उसके परिवार को जान से मार देंगे. सामाजिक लोक लज्जा के डर से युवती की मां ने इसकी शिकायत नहीं की.

युवती की मां ने दर्ज कराई शिकायत

16 अगस्त को अचानक से युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद युवती की मां ने मछली शहर थाने में गांव के 6 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 6 युवकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी देहात शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 6 में से 5 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

'दबंगों ने लड़की को घर से उठाया'

वहीं इस पूरे मामले में युवती की मां का कहना है कि दबंग युवकों ने घर के सदस्यों को नशीला पदार्थ दे दिया. इसके बाद दबंगों ने लड़की को घर से उठा लिया. घर से दूर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे. युवती का कपड़ा खींचने लगे और उसके बाल को भी नोचा. लड़की के शोर मचाने पर जब स्थानीय लोग जुटने लगे तो दबंग उसे छोड़कर भाग गए. भागते हुए दबंगों की ओर से युवती को धमकी भी दी गई. दबंगों ने ने इस मामले में किसी को जानकारी देने पर के युवती और उसके परिजनों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी. एसपी देहात शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में 6 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है. 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. युवकों के खिलाफ धारा, 147 504, 506 और SC ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- 'आगरा की जामा मस्जिद के नीचे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget