एक्सप्लोरर

Vinod Kambli Health: धनंजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती विनोद कांबली से की मुलाकात, शेयर की खास तस्वीर

Vinod Kambli Health: Dhananjay Singh जौनपुर से पूर्व सांसद रहे धनंजय सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से अस्पताल में मुलाकात की और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Vinod Kambli Health: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से मुलाकात की. धनंजय सिंह ने कांबली से मुलाक़ात की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इस दौरान उन्होंने पूर्व क्रिकेटर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा आप जिंदगी की पिच पर भी फ्रंटफुट पर खेलिए परिवार से बीच मुस्कुराइये.

धनंजय सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर विनोद कांबली के साथ तस्वीरे की, जिसमें विनोद कांबली अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नज़र आ रहे हैं. इस दौरान धनंजय सिंह के साथ उनके समर्थक और विनोद कांबली से जुड़े करीबी लोग भी दिखाई दिए. 

धनंजय सिंह ने की विनोद कांबली से मुलाक़ात
पूर्व सांसद ने एक्स पर उनके नाम संदेश लिखते हुए कहा- 'प्रिय कांबली जी, क्रिकेट के मैदान पर आपको फ्रंटफुट पर खेलते हुए देखा है, तो आज जिंदगी के पिच पर भी फ्रंटफुट पर खेलिए, स्वस्थ होईए और खुशहाल जीवन बिताते हुए परिवार के बीच मुस्कुराते हुए मिलिए.

वादा किया था कि आपका हाल समाचार जानने आऊंगा तो देखिए मुंबई आया. मैं आभार व्यक्त करता हूं अजीत व शैलेश समेत तमाम उन समाजसेवियों का जो विपत्ति के इस घड़ी में आपके साथ खड़े हैं, मैं आभार व्यक्त करता हूं जौनपुर के युवा खिलाड़ियों व राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सहयोगियों समेत देश/प्रदेश के साथियों का जिन्होंने आपको सहयोग प्रदान करने के लिए हम सबको प्रेरित किया, साथ दिया. ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें. 

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों खराब सेहत की वजह से मुंबई के ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती है. वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. शनिवार को वो पूरे शरीर में दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है. ख़राब सेहत के साथ वो इन दिनों आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं. उनकी मदद के लिए कई लोग सामने आएं हैं. 

यूपी में डबल इंजन सरकार की इस योजना पर अखिलेश यादव पहुंचा रहे चोट, अब तक किये पांच वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget