एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: फिर सुर्खियों में जसपुर से कांग्रेस MLA, एसडीएम को धमकाने का वीडियो वायरल, बीजेपी ने बोला हमला

Adesh Singh Chauhan Controversy: जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एसडीएम को धमकाने का आरोप लगा है. वीडियो वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान पर एसडीएम को धमकाने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है. बता दें कि आदेश चौहान एसडीएम कार्यालय अवैध खनन की शिकायत लेकर पहुंचे थे. एसडीएम गौरव चटवाल और तहसीलदार ने कांग्रेस विधायक को बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन की जांच पड़ताल की थी. दोनों अधिकारियों ने अवैध खनन की घटना से इंकार किया. उन्होंने कहा कि शिकायत सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बातों-बातों में कहासुनी तेज हो गई.

एक बार फिर विवाद में जसपुर विधायक 

अधिकारियों का जवाब कांग्रेस विधायक को रास नहीं आया. आरोप है कि उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए एसडीएम पर भड़ास निकाली. विधायकी की हनक में आदेश चौहान एसडीएम को कार्यालय में खरी- खोटी सुनाते रहे. एसडीएम ने भी पुरानी घटनाओं की याद ताजा करा दी. दोनों के बीच हंगामा होने से कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मौके पर जुटे लोगों ने ने दोनो को शांत कराया. सोशल मीडिया पर एसडीएम को धमकाने का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में कांग्रेस विधायक और एसडीएम में तू-तू मैं-मैं देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एबीपी लाइव ने आदेश चौहान का पक्ष जानना चाहा. उनका कहना है कि एसडीएम से मुलाकात कर अवैध खनन की शिकायत करने गया था. दोनों में मामूली कहासुनी हुई है. जसपुर से विधायक आदेश चौहान सुर्खियों में बने रहने के लिए को ऊल जलूल हरकत करते रहते हैं. आए दिन अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलना चौहान की आदत हो गई है. कांग्रेस विधायक आदेश चौहान कई बार उधम सिंह नगर के एसपी मंजूनाथ टीसी पर भी गंभीर आरोप लगा चुके हैं. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एसडीएम को धमकाने का गंभीर आरोप

वीडियो में एसडीएम गौरव चटवाल के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एसडीएम भी चौहान पर पलटवार आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं. कई कर्मचारियों ने विधायक के डर से पोस्टिंग लेना छोड़ दिया है. जसपुर में कई अधिकारियों के साथ विधायक आदेश चौहान का विवाद बना रहा है. पूर्व में दो एसडीएम को भी चौहान नौकरी की धमकी दे चुके हैं. कई कर्मचारी भी विधायक के गुस्से का शिकार बन चुके हैं. कांग्रेस विधायक के रवैयै पर बीजेपी प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने निशाना साधा है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया करारा हमला

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को जनता प्रदेश और देश में दो दो बार आईना दिखा चुकी है. आने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी. कांग्रेस के विधायक प्रदेश में अधिकारियों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने टिप्पणी देने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि वीडियो अभी नहीं देखा है. इसलिए बिना वीडियो देखे कुछ नही बोल सकता. 

Gyanvapi Verdict Update: ज्ञानवापी मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले की पांच बड़ी बातें, जानें- एक क्लिक में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget