एक्सप्लोरर

लखनऊ में बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन, देवरिया लाया गया पार्थिव शरीर

देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह (75) को पिछली रात हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को झटका लगा है. बीजेपी के मौजूदा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है. देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह (75) को पिछली रात हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया.

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनका निधन हो गया था. उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. जन्मेजय के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है. उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव देवगांव लाया गया है.

सीएम योगी ने जताया दुख जन्मेजय सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ. श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें."

सपा ने टाला विरोध प्रदर्शन बीजेपी विधायक के निधन की खबर के बाद विपक्षी दल सपा ने अपना विरोध प्रदर्शन टालने का फैसला किया है. बतादें कि सपा नेता विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन जोरदार प्रदर्शन किया था. सपा के विधायकों ने सरकार को कानून व्यवस्था, अपराध, स्वास्थ्य व्यवस्था, कोरोना के इंतज़ाम, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेरते हुए प्रदर्शन किया. इन लोगों ने आजम खान को आजाद करने का भी मुद्दा उठाया. कई विधायक PPE किट पहनकर प्रदर्शन करते नज़र आये. इनका कहना था कि प्रदेश सरकार कोरोना के हालात से निपटने में असफल रही है.

लगातार दो बार विधायक रहे जन्मेजय सिंह जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देवगांव में हुआ था. उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह किसान थे. उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है. जन्मेजय सिंह के तीन बेटे और चार बेटियां हैं. जन्मेजय सिंह साल 2000 में पहली बार बसपा से उपचुनाव में गौरीबाजार विधान सभा से विधायक बने. फिर 2002 में आम चुनाव में सपा के साकिर अली से हार गए. 2007 में वे बीजेपी में शामिल हो गए. 2012 में वे बीजेपी की टिकट पर देवरिया विधानसभा से विधायक बने. परीसीमन के बाद विधानसभा गौरी बाजार खत्म कर देवरिया विधानसभा हो गई. 2017 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर देवरिया सदर सीट से चुनाव जीते.

ये भी पढ़ें:

कोरोना संकट के बीच शुरू हुआ यूपी विधानसभा का सत्र, सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन

योगी आदित्यनाथ ब्राम्हण विरोधी होते तो मैं सांसद न होता: रवि किशन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG की कमी पर कैराना सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा- हमें यह भी नहीं पता कि...
LPG की कमी पर कैराना सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा- हमें यह भी नहीं पता कि...
यूपी के अकबरपुर का बदलेगा नाम! मिलेगी नई पहचान, योगी सरकार को भेजा प्रस्ताव
यूपी के अकबरपुर का बदलेगा नाम! मिलेगी नई पहचान, योगी सरकार को भेजा प्रस्ताव
Lucknow LPG Crisis: लखनऊ में भी एलपीजी गैस की किल्लत, सिलेंडर लेने के लिए लगीं लोगों की कतारें
Lucknow LPG Crisis: लखनऊ में भी एलपीजी गैस की किल्लत, सिलेंडर लेने के लिए लगीं लोगों की कतारें
Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को मिलेंगी नई दुकानें, घंटाघर कॉम्प्लेक्स तैयार
गोरखपुर: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को मिलेंगी नई दुकानें, घंटाघर कॉम्प्लेक्स तैयार

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget