एक्सप्लोरर

मंत्री नितेश राणे के मदरसे वाले बयान पर सियासत तेज, जमीयत उलेमा ए हिन्द ने भी सुनाई खरी-खरी

UP News: मंत्री नितेश राणे के बयान पर मौलाना काब रशीदी ने कहा कि ये मंत्री पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं और ये इनकी नकारात्मक मानसिकता है जो समाज के अंदर नफरत फैलाना चाहती है.

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के मदरसों को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर जमीयत उलेमा ए हिन्द भड़क गई है. जमीयत उलेमा ए हिन्द यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए मंत्री को संविधान और कानून की जानकारी नहीं है. ये वो लोग हैं जो एक समुदाय में आतंक पैदा कर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं. 

मौलाना काब रशीदी ने कहा कि ये मंत्री पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं और ये इनकी नकारात्मक मानसिकता है जो समाज के अंदर नफरत फैलाना चाहती है. विवादित बयान देने का इनका लंबा इतिहास है, देश की जनता को तय करना चाहिए की गाँधी और आजाद के देश में भाषा का स्तर अगर इतना नीचे गिर जायेगा तो देश विश्व गुरु कैसे बनेगा. इनको ये नहीं पता की भारत की यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन (UGC) मदरसे से पढ़े हुए मौलाना अबुल कलाम आजाद ने बनाई है और देश के जितने भी बड़े मजबूत शैक्षिक संस्थान हैं उन सब के पीछे देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ही हैं.

मदरसों में सभी भाषाएं पढ़ाई जाती हैं

उन्होंने कहा कि ये मदरसों के योगदान को नहीं जानते हैं. भारत के संविधान ने देश के सभी नागरिकों को उनकी भाषा की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है. मैं कौन सी भाषा बोलता हूँ ये मेरा अपना अधिकार है कोई राज्य या उसके कुछ नागरिक मुझे कौन सी भाषा बोलनी है इसके लिए मुझे मजबूर नहीं कर सकते हैं. मदरसों में तो सभी भाषाएं पढ़ाई जाती हैं. 

उद्धव ठाकरे और उनके भाई अब एक हो गये हैं

मौलाना ने कहा की ये नेता लोग मदरसों और मुसलमानों को बिना वजह बीच में लाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं ताकि लोग असल मुद्दों को भूल कर धुर्वीकरण में लग जाएं. उद्धव ठाकरे और उनके भाई अब एक हो गये हैं, भाषा विवाद पर ये उन से तो बात कर नहीं सकते इसलिए चीजों में ट्विस्ट पैदा करने के लिए मदरसों और मुसलमानों को बीच में ले आते हैं.

मदरसों और मुसलमानों को बिना वजह निशाना बना रहे हैं
   
उत्तराखंड के बाद हरियाणा सरकार के स्कूलों में गीता के श्लोक प्रार्थना सभा में पढ़ाये जाने का उन्होंने विरोध करते हुए कहा की किसी को आप किसी दूसरे धर्म के श्लोक पढने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. देश की शिक्षा नीति की बुनियाद सेकुलरवाद पर रखी गई है. स्कूलों में किसी धर्म विशेष की शिक्षा के लिए किसी को पाबंद करना उसकी धार्मिक आज़ादी का उल्लंघन है. जमीयत उलेमा ए हिन्द इसके खिलाफ है, संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोग इतनी गिरी हुई भाषा बोल रहे हैं. मदरसों और मुसलमानों को ये बिना वजह निशाना बना रहे हैं. ये हर चुनाव में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर अपनी भविष्य की राजनीति को सुरक्षित करना चाहते हैं. जमीयत उलेमा ए हिन्द इसकी निंदा करती है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget