एक्सप्लोरर

UP News: मणिपुर घटना पर जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का बयान, कहा-'केंद्र और राज्य सरकार खामोश...'

Manipur Violence: जमीयत उलमा ए हिंद यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी ने कहा इससे पहले मणिपुर में कांग्रेस सरकार के समय हिंसा हुई थी तब 10 दिन के अंदर सीएम का इस्तीफा ले लिया गया था

Jamiat Ulema-e-Hind on Manipur: मणिपुर में एक विशेष समुदाय की लड़कियों के साथ हुई जघन्य अपराधिक घटना और मणिपुर हिंसा को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का बयान सामने आया है. यूपी जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी ने मुरादाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर मणिपुर हिंसा के लिए मणिपुर सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश में अल्पसंख्यकों पर अत्त्याचार हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार एक विशेष समुदाय के लिए काम कर रही है और सत्ता में बैठे लोग उन लोगो पर अन्याय कर रहे हैं जो सत्ता में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मणिपुर में मानव अधिकारों का हनन हो रहा है जो भारतीय लोकतंत्र पर एक प्रश्न चिन्ह है. मणिपुर में 300 से अधिक चर्चों में आग लगा दी गई 4000 से अधिक बंदूकें और 60,000 से अधिक गोलियां लूट ली गईं. उन्होंने कहा कि लड़कियों पर हमला करने वालों को आतंकवादी घोषित किया जाना चाहिए लेकिन केंद्र और राज्य सरकार खामोश तमाशाई बनी हुई है और हिंसा रुक नहीं रही है. राष्ट्रपति शासन मणिपुर में तुरंत लगाया जाना चाहिए.

जमीयत उलमा ए हिंद यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र और राज्य की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार अपने पूर्वोत्तर राज्यों के दौरों के रिकॉर्ड तोड़ने की बात कर रहे थे लेकिन जिस तरह से मणिपुर में हिंसा हो रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही है. अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के साथ जो अत्याचार हुआ उससे पूरी दुनिया में हमारा सर शर्म से झुक गया है पूरी दुनिया हम पर सवाल उठा रही है और मणिपुर सरकार में बैठे लोग एक समुदाय विशेष के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है जबकि भारत लोकतंत्र की जननी कहलाता है लेकिन जिस तरह से लगातार धार्मिक स्थलों को आग लगाई जा रही है और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी मानव अधिकारों का हनन होगा जमीयत उलमा ए हिंद पीड़ितों के साथ खड़ी होगी और उनके इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी. 

मौलाना काब रशीदी ने आगे कहा कि इससे पहले भी मणिपुर में कांग्रेस सरकार के समय में हिंसा हुई थी तब 10 दिन के अंदर मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा ले लिया गया था और हिंसा को काबू में कर लिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री रहते हुए जब मणिपुर में हिंसा हुई थी तो उन्होंने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और सभी दलों के साथ विचार-विमर्श कर हिंसा को रोका गया था. लेकिन इस बार 2 महीने से अधिक का समय हो चुका है और सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम साबित हुई है. इसलिए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए और सेना के हवाले मणिपुर को कर देना चाहिए ताकि वहां पर शांति बहाल हो सके. मौलाना काब रसीदी ने कहा कि मणिपुर की घटना को राजस्थान और पश्चिम बंगाल या किसी अन्य राज्य की घटना से जोड़कर देखना बिल्कुल गलत है. क्योंकि मणिपुर में जिस तरह की हिंसा हो रही है और जिस तरह वहां पर गिरजाघरों को आग लगाई गई और कुकी समुदाय की लड़कियों के साथ अत्याचार हुआ. उन्हें नंगा करके उनकी परेड कराई गई यह मानवता के लिए एक कलंक है. इसलिए मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत हटा देना चाहिए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. उन्होंने देश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हम लोगों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.

Aligarh News: युवती के अश्लील फोटो वायरल करने के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बागपतः बड़ौत CO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुकदमों की फाइलें जलीं
बागपतः बड़ौत CO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुकदमों की फाइलें जलीं
पीलीभीतः AI का इस्तेमाल कर लाखों का भ्रष्टाचार, VB-G RAM G योजना में बड़ा घोटाला उजागर
पीलीभीतः AI का इस्तेमाल कर लाखों का भ्रष्टाचार, VB-G RAM G योजना में बड़ा घोटाला उजागर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget