एक्सप्लोरर

UP News: जालौन में तमंचे से केक काटना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalaun News: जालौन में एक युवक ने अपना बर्थडे तमंचे से केक काटकर मनाया है. वीडियो वायरल होने के बाद में पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Jalaun News: जालौन में तमंचे से केक काटते हुए एक युवक ने अपना जन्मदिन मनाया. साथ ही उसने तमंचे से ही अपने दोस्तों को केक खिलाया. घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे से पहले केक काटता है, फिर उसे तमंचे की नोक पर रखकर दोस्तों को खिलाता है.

वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि, जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक के द्वारा तमंचे से केक काटा जाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने युवकों का पता लगा लिया है. वायरल वीडियो कोंच कोतवाली के आजाद नगर का बताया जा रहा है. आजाद नगर के रहने वाले एक युवक का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्त केक लेकर उसके घर पहुंचे थे. जन्मदिन मनाने वाले युवक ने तमंचे से ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. बताया जा रहा है कि, जिस युवक ने तमंचे से केक काटा उसका नाम अनस है. वो आजाद नगर का रहने वाला है. जबकि जिस युवक को केक खिलाया जा रहा है, उसका नाम सोहेल है, जो भगत सिंह नगर का रहने वाला है. पुलिस ने सोहेल को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अनस फरार चल रहा है.

कोंच सीओ शाहिदा नसरीन ने दी जानकारी

वहीं कोंच सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि, 7 जनवरी को मीडिया सेल के माध्यम से एक वीडियो आया था. जिसमें कुछ लोगों के द्वारा तमंचे से केक काटा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा एक टीम बनाई गई थी और देर शाम एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम सोहेल है. पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसे पता नहीं था कि अनस तमंचे से केक काटेगा, ये उसकी गलती थी, जो उसने तमंचे से केक खाया. फिलहाल पुलिस ने सोहेल को गिरफ्तार कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है. उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिया यह बड़ा बयान

Uttarakhand Election 2022: इस बात को ध्यान में रखकर जारी होगा बीजेपी का घोषणापत्र, जानें कब होगा जारी और कब आएगी लिस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget