एक्सप्लोरर

Watch: BJP के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भिड़ी महिलाएं, बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Jalaun News: यूपी के जालौन में बीजेपी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं और जमकर मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

BJP Nari Shakti Vandan Sammelan: उत्तर प्रदेश के जालौन में आयोजित बीजेपी का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया जब किसी बात को लेकर बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गई. अनुशासन का दम भरने वाली पार्टी की महिलाओं कार्यकर्ताओं में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान यहां जमकर थप्पड़ और घूंसे चले और महिलाएं बुरी तरह एक दूसरे के बाल खींचने हुए नजर आई. बीच सड़क पर हुए इस हंगामे को देखकर लोग हैरान रह गए. 

महिला कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस घमासान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. इस मारपीट के दौरान कुछ युवक भी दिख रहे हैं जो महिला को मारते हुए नजर आ रहे हैं. 

बीच सड़क पर जमकर हुआ बवाल
बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं के बीच जब ये बवाल हो रहा था तो उस वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. किसी भी भी मामला शांत कराने की कोशिश नहीं की. इस दौरान कई लोग महिलाओं की बीच हो रही इस मारपीट का वीडियो भी बनाते दिखे. 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नारी शक्ति वंदन कानून की जानकारी देने के लिए सभी विधानसभावार इस तरह के महिला सम्मेलन कराए जा रहे हैं. जालौन में भी इसी तर्ज पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन बुलाया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा पहुंचे थे. वहीं यूपी सरकार की पूर्व मंत्री अर्चना पाण्डेय भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. 

सपा ने कसा योगी सरकार पर तंज
बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस मारपीट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इसे लेकर बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए पहले अपने नेताओं को अनुशासन में रहना सिखाएं. 

ये भी पढ़ें:

UP News: डेंगू और वायरल के मामलों में कमी, पॉजिटिविटी दर में आई गिरावट, स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget