एक्सप्लोरर

Jalaun News: जेल में मामूली बात को लेकर दो सिपाही आपस में भिड़े, पीएससी जवान पर चली गोली तो जान बचाकर भागा

जिला कारागार के दो सिपाहियों का आपस में विवाद हो गया. मामला इतना तूल पकड़ा कि ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डन वीरेंद्र कुमार ने पीएससी के जवान पर फायरिंग कर दी.

Jalaun News: जालौन जिला जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली बात को लेकर ड्यूटी के दौरान दो सिपाही आपस में भिड़ गए और जेल वार्डन ने पीएससी के जवान पर फायरिंग कर दी. गनीमत रही की गोली शरीर को नहीं छुई वर्ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. किसी तरह से पीएसी के जवान ने जेल वार्डन से अपनी जान बचाई और उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले की शिकायत की है. घटना की जानकारी पर जेलर और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में जेल वॉर्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

जान बचाकर भागा
बता दें कि बुधवार देर शाम वर्चस्व की जंग को लेकर जिला कारागार के दो सिपाही का आपस में विवाद हो गया. मामला इतना तूल पकड़ा कि ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डन वीरेंद्र कुमार ने पीएससी के जवान पर फायरिंग कर दी. फायरिंग की तेज आवाज से जेल परिसर में हड़कंप मच गया. पीएसी का जवान अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ और पूरे मामले की शिकायत पीएससी बटालियन के उच्चाधिकारी और जेलर से की है. 

सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे
इस दौरान पीएसी के जवान को चोटें भी आई हैं. पीएसी जवानों ने जेल वॉर्डन से अपनी जान का खतरा बताया है. गोलीकांड की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर सीओ सिटी विजय आंनद पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंचे.

सख्त कार्रवाई की जाएगी- एसपी
एसपी जालौन रवि कुमार ने बताया कि देर शाम किसी बात को लेकर 2 जवान आपस में भिड़ गए. इस दौरान इस सिपाही के द्वारा बताया गया है कि जेल वार्डन वीरेंद्र कुमार ने पीएसी के सिपाही के ऊपर दो फायर किए हैं. इस बात की शिकायत उसने की है. मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. तहरीर और मेडिकल परीक्षण के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: प्रयागराज की घटना पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, जानिए- जयंत चौधरी पर क्या बोले

UP Election 2022: सपा के मुफ्त बिजली के वादे पर मथुरा में अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- अरे भाई अखिलेश...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget