एक्सप्लोरर

यूपी के लिए मॉडल बना जालौन करियर प्रोग्राम, योगी सरकार ने प्रदेशभर में किया लागू

जालौन में सितंबर 2017 में जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर ने जिले की कमान संभाली थी. उसके बाद उन्होंने 2018 में गरीब वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए जालौन करियर प्रोग्राम शुरू किया था. जिससे गरीब वर्ग के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य की नींव को मजबूत कर सकें.

जालौन. यूपी दिवस के मौके पर प्रदेशभर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के तहत युवाओं के लिए मार्गदर्शन करियर कोचिंग की शुरुआत भी की जाएगी. इसमें जालौन के करियर प्रोग्राम को मॉडल बनाया गया है. जालौन करियर मॉडल को 24 जनवरी से लागू कर दिया गया है.

बतादें कि जालौन में सितंबर 2017 में जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर ने जिले की कमान संभाली थी. उसके बाद उन्होंने 2018 में गरीब वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए जालौन करियर प्रोग्राम शुरू किया था. जिससे गरीब वर्ग के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य की नींव को मजबूत कर सकें. इस प्रोग्राम को शुरू करने के लिए उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया.

जिले के लिए गर्व की बात : डीएम डीएम जालौन डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि यह जिले के लिये गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि एक बार वह स्कूलों में जाकर बच्चों की करियर काउंसलिंग कर रहे थे. उसी में एक बच्ची ने कहा कि उसे भी आगे पढ़ना है, लेकिन धन के अभाव में वह आगे नहीं पढ़ पा रही है, जिसके बाद उन्होंने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस तरह की योजना की शुरुआत की.

इस प्रोग्राम के तहत युवा अधिकारी के साथ डीएम ने कमान संभाली. इस मॉडल को देखकर शिक्षा विभाग ने इसे मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद 24 जनवरी से प्रदेशभर में लागू किया. वहीं, उरई के एसडीएम सत्येंद्र कुमार भी इन छात्रों को रोजाना क्लास दे रहे हैं. यहां पर सभी अधिकारी एक निर्धारित समय में एक-एक टॉपिक पढ़ाते हैं. जिससे इन मेधावी छात्रों को किसी प्रकार की कोई असुविधा पढ़ने में न हो सके.

13 छात्रों ने पास की लोअर पीसीएस की परीक्षा छात्रों का कहना है कि खुद अधिकारी हमे पढ़ा रहे हैं यह सौभाग्य की बात है. आज के दौर में ऐसे अधिकारी बड़ी मुश्किल से मिलते हैं. निशुल्क शिक्षा लेने वाले छात्रों का यह तीसरा बैच हैं. इस करियर प्रोग्राम में पढ़ने वाले 13 मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा लोअर पीसीएस की परीक्षा पास की गई है. इससे पहले यहां पढ़ने वालों में से कुछ छात्रों का चयन चयन सरकारी नौकरी में हुआ है. बैच में सिर्फ 30 छात्र ही कोचिंग ले पाते हैं जिससे इस बैच को "सुपर 30" के नाम से जाना जाता है. छात्रों का चयन एक टेस्ट के आधार पर होता है.

ये भी पढ़ें:

गणतंण दिवस 2021: राजपथ पर परेड में दिखाई दी राम मंदिर की झांकी, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, SIT को दिए गए जांच के आदेश- जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget