एक्सप्लोरर

'सनातन सात्विक है, कायर नहीं', पहलगाम हमले पर जगद्गुरु नरेंद्राचार्य की PM मोदी से मांग- सख्त संदेश भेजें

UP News: महाकुंभ में अपने पोस्टरों से सुर्खियों में रहने वाले निर्वाणी अनी अखाड़े के जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य ने पहलगाम हमले लेकर वीडियो संदेश दिया है. जो काफी वायरल हो रहा है.

Prayagraj News: प्रयागराज महाकुंभ में अपने पोस्टरों से सुर्खियों में रहने वाले निर्वाणी अनी अखाड़े के जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने यह बयान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दिया है. उन्होंने कहा है कि आतंकियों और उनके मददगारों को सीधे तौर पर ठोक देना चाहिए और उन्हें मिट्टी में मिला देना चाहिए. 

जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बातें कही है, उसे करके दिखाए जाने की जरूरत है. उन्होंने महाकुंभ वाले पोस्टर को जोड़कर अपना एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. इस वीडियो संदेश में लगे हुए पोस्टर में लिखा है, 'सनातन सात्विक है, पर कायर नहीं. जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सनातन धर्म के लोग सात्विक है, लेकिन कायर नहीं- जगद्गुरु रामानंदाचार्य
जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य का कहना है कि दुनिया भर में यह संदेश देना जरूरी है कि सनातन धर्म के लोग सात्विक हैं, लेकिन वह कतई कायर नहीं है. वह मुंह तोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है. स्वामी रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य दक्षिणपीठ नाड़िज धाम के पीठाधीश्वर भी हैं. अपने फायर ब्रांड बयानों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. 

अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम की घटना को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है. उनका कहना है कि इस बार जवाब एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से आगे जाकर भी देना चाहिए, ताकि भारत की तरफ दोबारा कोई भी इस तरह का हमला करने की हिम्मत न जुटा सके. जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य ने प्रयागराज महाकुंभ में तमाम चर्चित पोस्टर लगवाए थे. इनमें सनातन सात्विक है पर कायर नहीं और बटेंगे तो कटेंगे जैसे पोस्टर खूब सुर्खियों में थे. 

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नहीं उतर पाया अखिलेश यादव का विमान, सपा चीफ बोले- सरकार का मौसम गड़बड़ हो गया है

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget