एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package: कम बजट में चार ‘ज्योर्तिलिंग दर्शन’ कराएगी रेलवे, पैकेज में शामिल है रहने और खाने की व्यवस्था, जानें डिटेल्स

इंडियन रेलवे ने ‘ज्योर्तिलिंग दर्शन ट्रेन’ लांच की है. इस ट्रेन के साथ आप कम कीमत पर न केवल ज्योर्तिलिंग स्थलों के दर्शन कर पाएंगे बल्कि द्वारका से लेकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देख पाएंगे.

IRCTC Jyotirlinga Darshan Train: भारत के सभी तीर्थ स्थलों में ज्योर्तिलिंग स्थलों का स्थान खास है. यहां के तीर्थ यात्री अपने जीवन में कुल 12 ज्योर्तिलिंग स्थलों में से अधिक से अधिक के दर्शन कर लेना चाहते हैं. हालांकि अक्सर बजट उनकी इस इच्छा के आड़े आ जाता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं जो ज्योर्तिलिंग स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आया है. रेलवे ने कल एक ट्रेन लांच की है जिसका नाम है ज्योर्तिलिंग दर्शन ट्रेन. इसके अंतर्गत आप दस दिन की यात्रा के पैकेज का लाभ उठा सकते हैं.

इन स्थलों पर जा सकते हैं यात्री –

भारत के 12 ज्योर्तिलिंग स्थलों में से ये ट्रेन आपको चार के दर्शन कराएगी जिनके नाम इस प्रकार हैं – महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योर्तिलिंग. इस दस रात और ग्यारह दिन के पैकेज की कीमत 10,395 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है. इस पैकेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है इसलिए अगर आप भी इंट्रेस्टेड हों तो पैकेज बुक करा लें.

ज्यादा डिटेल्स आप यहां से ले सकते हैं- https://www.irctctourism.com/

इस ट्रेन की शुरुआत कल यानि 21 अक्टूबर से प्रयागराज से हुई है.

इन जगहों पर भी कराएंगे सैर –

चार ज्योर्तिलिंग स्थलों के अलावा इस टुअर में यात्रियों को द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, भेंत द्वारका मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और बड़ौदा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर भी कराई जाएगी.

इन टूरिस्ट प्लेसेस के अलावा, ट्रेन उदयपुर शहर में भी रूकेगी, जहां यात्रियों को सिटी पैलेस और महाराणा प्रताप स्मारक भी दिखाया जाएगा.

इस पैकेज के दौरान यात्रियों को शाकाहारी खाना, जिसमें दिन की तीन मील शामिल हैं, दिया जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों के रहने की व्यवस्था धर्मशाला या ऐसे ही स्थानों पर होगी. बाकी किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सुविधा के लिए यात्रियों को खुद पैसे खर्च करने होंगे. विस्तार से जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में सड़क टूटने से 150 रुपए किलो बिक रहा टमाटर, अब तक 64 लोगों की मौत 

Karwa Chauth 2021: इस करवाचौथ पर इन भोजपुरी एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स और दिखें कुछ खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget