एक्सप्लोरर

पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस का संचालन Lucknow-Delhi रूट पर बंद, रोजाना सफर कर रहे थे सिर्फ 20-30 यात्री

आईआरसीटीसी ने देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस का संचालन आज से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. रोजाना आईआरसीटीसी को लाखों का नुकसान हो रहा था.

लखनऊ. देश की पहली बहुचर्चित प्राइवेट ट्रेन तेजस का संचालन आज से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. रोजाना हो रहे लाखों रुपये के नुकसान के बाद ये फैसला लिया गया. तेजस के बंद होने से फिलहाल सैकड़ों युवा बेरोजगार हो गए. बतादें कि लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर चल रही तेजस का संचालन आईआरसीटीसी के जिम्मे था.

सिर्फ 20-30 यात्री ही सफर कर रहे थे दरअसल, तेजस में सिर्फ 20 से 30 यात्री ही रोजाना सीटों की बुकिंग करा रहे थे. ऐसे में यात्री अभाव और फ्लेक्सी किराये से महंगा सफर यात्रियों को राहत नहीं दे सका, जबकि ट्रेन में ढेरों यात्री सुविधाएं थी. बावजूद रेलवे प्रशासन यात्रियों को आकर्षित नहीं कर सका. ऐसे में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को 23 नवंबर से अगले आदेश तक ट्रेन को निरस्त करने के लिए आदेश दिए हैं.

तेजस का किराया तेजस ट्रेन पहली बार 4 अक्टूबर को लखनऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चली थी. लखनऊ से नई दिल्ली का एसी चेयर कार का किराया 1125 रुपये रखा गया था. वहीं, तेजस स्पेशल का एक्जक्यूटिव क्लास का लखनऊ से नई दिल्ली का किराया 2310 रुपये था.

तेजस में सफर करने वाले यात्रियों को 10 लाख रुपये का का रेल यात्रा बीमा मिलता था. साथ ही सभी यात्रियों को पैक्ड फूड और आरओ का पानी मिलता था. इसके अलावा यात्री को ट्रेन के 1 घंटे से अधिक लेट होने पर 100 रुपये और 2 घंटे से अधिक देरी पर 250 रुपये भी दिए जाते थे.

ये भी पढ़ें:

आगरा: शादी-समारोह शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, कोरोना प्रोटोकोल के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

लखनऊ: लोहिया संस्थान में दोबारा ज्वाइनिंग के बाद डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, जानें- क्या बताई वजह

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget