एक्सप्लोरर

लखनऊ में IPL के मैच से पहले गाड़ियों के लिए एडवाइजरी जारी, इन बातों का रखना होगा ध्यान

दूसरी पारी शुरू होने के बीच एंट्री नहीं मिलेगी और जो एक बार स्टेडियम से बाहर निकलेगा उसे दोबारा एंट्री नहीं दी जाएगी. स्टेडियम में सिक्का, ईयरफोन या ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

IPL 2025: आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ में लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को मैच खेला जाने वाला है. जिसमें सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है. मैच के दिन टिकटों की बिक्री नहीं होगी. वहीं स्टेडियम में लोगों को एंट्री के लिए टिकट की हार्ड कॉपी दिखानी होगी. इसके साथ ही जिनको मैच देखना है उनको मैच शुरू होने के 3 घंटे पहले स्टेडियम में एंट्री दी जाएगी. वहीं दूसरी पारी शुरू होने के बीच एंट्री नहीं मिलेगी और जो एक बार स्टेडियम से बाहर निकलेगा उसे दोबारा एंट्री नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही जो लोग स्टेडियम जाएंगे उन्हें स्टेडियम में सिक्का, ईयरफोन या ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

पार्किंग को लेकर के भी गाइडलाइन तय की गई है,  जिसमें कहा गया है कि वीआईपी या वीआईपी के साथ आने वाली जो स्कोर्ट की गाड़ियां हैं, वह स्टेडियम में व्यक्ति को छोड़कर फिर स्टेडियम से वापस पलासिओ माल में या पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर अपनी पार्किंग कर सकते हैं. वहीं सुरक्षा कर्मियों को अंदर एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा जो व्यक्ति पलासिया मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने कहीं गाड़ी पार्क करेगा उन गाड़ियों पर टोइंग या क्लैंप लगाने की कार्रवाई तक की जाएगी.

जारी हुई ये एडवाइजरी
सरकारी बस या ई रिक्शा को लेकर के भी एडवाइजरी जारी की गई है. इसके साथ ही प्राइवेट कैब और टैक्सी को लेकर के भी एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें मैच के दौरान बस और कैब शहीद पथ पर होसाडिया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रख सकेगी. वहीं जो लोग एयरपोर्ट की तरफ से आ रहे हैं, वह अहिमामऊ के पहले अपनी सवारी उतारेंगे और अर्जुन गंज की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर, पीएचक्यू, यूपी 112 के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे. इसके अलावा पीएचक्यू के सामने से होते हुए g20 तिराहे से गोमती नगर की तरफ जाएंगे. 

मुजफ्फरनगर: 50 लाख दहेज न देने पर ससुराल के बाहर 12 घंटे से धरना पर बैठी पत्नी, घर में नो एंट्री

प्राइवेट वाहनों के लिए भी पार्किंग चिन्हित की गई है जिसमें कहा गया है कि प्राइवेट वाहन वाले लोग अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वॉटर टैंक तिराहे से पलासिया होते हुए चिन्हित की गई पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे. इसके अलावा जिन वाहनों का पास नहीं होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे. वहीं जो व्यक्ति पहले आएगा उसको पलासिओ मॉल में अपनी गाड़ी पार्क कर सकेगा और पलासिओ में पार्किंग फुल होने के बाद वहां वॉटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच गाड़ियां पार्क होगी. इसके अलावा दो पहिया वाहनों को अहिमामऊ से एचसीएल तिराहे होते हुए पलासिओ मॉल के पीछे वाहन पार्क करने की जगह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget