एक्सप्लोरर

सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े को सड़क किनारे घायल अवस्था में पाया गया है. जिसमें प्रेमी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई तो युवती को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के जालौन में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े को सड़क किनारे घायल अवस्था में मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमे घायल प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से लड़ रही है. पूरा मामला उरई कोतवाली और आटा थाना क्षेत्र का है. जहां पर आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अजनारा के पास माधौगढ़ सिलौआ निवासी एक युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई मिली.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया. जहां पर युवती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है. वहीं दूसरी ओर कस्वा माधौगढ़ निवासी युवती का प्रेमी उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, जिसको अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई.

प्रेम प्रसंग का मामला

वहीं ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों युवक और युवती कई वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे. लड़की की शादी होने के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा और आज दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले. जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि लड़की को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया. युवक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई.

लड़की के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

मामले में मृतक के भाई अमित ने बताया कि कई वर्ष पहले उनके भाई का इस लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था. लेकिन लड़की की शादी के बाद भी इन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस बात की जानकारी नहीं थी. मृतक के भाई ने लड़की के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

वहीं इस पूरे मामले में सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि एक युवक और युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले थे. जिसमें युवक की मौत हो गई है और युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया था. जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है और आगे वैधनिक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः रिंकू शर्मा मर्डर केस: क्यों निशाने पर है केजरीवाल सरकार? कैसे हुई थी उस रात ये वारदात

बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने लोकसभा में उठाया OTT प्लेटफार्म पर सेंसरशिप की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget